फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Harshad Chopda Leave His Spot As Finalist In ‘Lock Upp 2 For Shivangi Joshi

हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी के लिए छोड़ दी ‘लॉकअप 2’ में फाइनलिस्ट की जगह; जानें इतना बड़ा फैसला क्यों लिया?

Wed, 05 Aug 2026 11:06 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:06 AM IST
सार

Harshad Chopda Exit Lock Upp 2: फाइलिस्ट बनने के बाद भी ‘लॉकअप 2’ से हर्षद चोपड़ा बाहर हाे गए। उन्होंने अपनी जगह टीवी अभिनेत्री शिवांगी को दे दी। जानिए, इतना बड़ा फैसला अभिनेता ने क्याें लिया? 

विज्ञापन
Harshad Chopda Leave His Spot As Finalist In ‘Lock Upp 2 For Shivangi Joshi
अभिनेता हर्षद चाेपड़ा और अभिनेत्री शिवांगी जाेशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18

विस्तार

हर्षद चोपड़ा ने ‘लॉक अप 2’ के फिनाले में सीधे जगह बना ली थी। फिर भी उन्होंने शो से बाहर जाने का फैसला लिया। फाइनलिस्ट की जगह हर्षद चोपड़ा ने अपनी करीबी दोस्त और अभिनेत्री शिवांगी जोशी को दी। बाकी प्रतियाेगियों ने उन्हें ऐसा ना करने की सलाह दी लेकिन हर्षद चोपड़ा अपने फैसले पर टिके रहे। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को अपने फैसले के बारे में बताया। तेजस्वी शो ‘लॉकअप 2’ से बाहर होने वाले प्रतियोगियों से बातचीत करती हैं। 

विज्ञापन

इस कारण लिया हर्षद चोपड़ा ने बड़ा फैसला 
हर्षद चोपड़ा ने तेजस्वी प्रकाश को कहा, ‘मेरा गेम असल में कोई गेम नहीं था। मुझे लगा कि यह एक ऐसा शो है, जहां आपको बस वैसा ही रहना है जैसे आप असल जिंदगी में हैं। मुझे इस बात की चिंता नहीं थी कि लोग क्या सोचेंगे। बस मैं अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था।’ 

विज्ञापन

Harshad Chopda Leave His Spot As Finalist In ‘Lock Upp 2 For Shivangi Joshi
हर्षद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda

अपनी जिंदगी के कई राज हर्षद चोपड़ा ने शो में खोले थे 
शो ‘लॉकअप 2’ में हर्षद चोपड़ा ने अपने जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे। उन्होंने शो की शुरुआत में ही कहा था, ‘मेरे फैंस की शिकायत रहती है कि मेरे बारे में कोई कुछ नहीं जानता, लेकिन मैं हमेशा से ऐसा नहीं था। जब मैं इंडस्ट्री में आया था, तब मैं लोगों से काफी घुल-मिलकर रहता था। 2010 में मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड, दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया था और तभी से मैं लोगों पर भरोसा करने में थोड़ा सावधान रहने लगा हूं।’ 
फिर आगे चलकर उन्होंने शो में बताया कि बचपन में यौन शोषण का सामना करना पड़ा था। यह बात सुनकर शो ‘लॉकअप 2’ के प्रतियोगी भावुक हो गए थे। 

अब शो में बचा कौन-कौन? 
शो ‘लॉकअप 2’ में अब राम कपूर, शिवांगी जाेशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत, आकांक्षा चमोला जैसे सेलेब्स बचे हैं। यह सभी फाइनल में पहुंच चुके हैं। देखना होगा कि कौन यह शो जीतता है। इस शो को बतौर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed