फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode

Bigg Boss 20 Exclusive: 'करण-अर्जुन' थीम पर खेला जाएगा दांव? पुराने खिलाड़ियों का हो सकता है 'पुनर्जन्म'

Thu, 06 Aug 2026 06:00 AM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:00 AM IST
सार

Bigg Boss 20 Exclusive: ‘बिग बॉस 20’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। अब शो से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया है कि इस सीजन पुराने खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। इसके अलावा शाहरुख-सलमान का स्पेशल एपिसोड भी प्रसारित किया जा सकता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज से ठीक एक महीने बाद 6 सितंबर से सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू होगा। हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर में सलमान खान ने कहा- 'जो 'करण-अर्जुन' में हुआ था, वो अब दोबारा होगा...।'  इसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हुई कि सलमान ने आखिरी 'करण-अर्जुन' का जिक्र क्यों किया? 

विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि यह फिल्म पहले भी 'बिग बॉस' का हिस्सा रह चुकी है। साल 2015 में जब 'दिलवाले' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान और सलमान खान ने 'बिग बॉस 9' का मंच साझा किया था, तब दोनों ने अपनी इस हिट फिल्म 'करण-अर्जुन' के यादगार पल दोबारा जिए थे।

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
करण-अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

'पुनर्जन्म' की थीम पर चल रहा काम

अब अमर उजाला को शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस बार 'करण-अर्जुन' का जिक्र सिर्फ एक डायलॉग तक सीमित नहीं, बल्कि यह इस पूरे सीजन का कॉन्सेप्ट हो सकता है।  
शो के 20वें सीजन में मेकर्स 'रीबर्थ' यानी 'पुनर्जन्म' की थीम पर काम कर रहे हैं। इसी के इर्द-गिर्द पूरे सीजन की प्लानिंग की जा रही है। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पहला ट्विस्ट- साथ आएंगे शाहरुख और सलमान?
मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स एक सीजन में स्पेशल एपिसोड की तैयारी कर रहे हैं। कोशिश है कि किसी भी तरह शाहरुख और सलमान को एक बार फिर 'बिग बॉस' के मंच पर साथ लाया जाए। दोनों एक खास एपिसोड में साथ नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि इसी मंच से शाहरुख की फिल्म 'किंग' से जुड़ा बड़ा एलान भी किया जा सकता है।

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
गौरव ने जीता बिग बॉस 19 का खिताब - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरा ट्विस्ट- पुराने कंटेस्टेंट्स को मिलेगा 'सेकेंड चांस'
इस बार कई पुराने और चर्चित कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हो सकती है। ऐसे चेहरे जिन्होंने एक सीजन में खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन ट्रॉफी से चूक गए या उनकी जर्नी अधूरी रह गई। प्लानिंग सिर्फ उनकी वापसी की ही नहीं, बल्कि उन्हें 'सेकेंड चांस' देने की भी तैयारी है।

Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
नेहा कक्कड़-यूसुफ पठान - फोटो : इंस्टाग्राम

तीसरा ट्विस्ट- नेहा कक्कड़ और यूसुफ पठान करेंगे पार्टिसिपेट?
सूत्रों की मानें तो 'पुर्नजन्म' की थीम सिर्फ पुराने खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगी। कंटेस्टेंट्स के चयन में भी इसी सोच को ध्यान में रखा जा रहा है। शुरुआती बातचीत में सिंगर नेहा कक्कड़ और क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी सामने आया है। माना जा रहा है कि नेहा के लिए यह एक नई शुरुआत हो सकती है। वहीं यूसुफ पठान के लिए भी यह क्रिकेट के बाहर नई पहचान बनाने का मौका हो सकता है। हालांकि, इन नामों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चौथा ट्विस्ट- दो गुटों में बंट सकता है घर
शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स को दो बड़े गुटों में बांटने की योजना है। इससे पहले ही हफ्ते से गेम, ग्रुपबाजी और टकराव तेज हो सकते हैं। ऐसे में पहले ही हफ्ते से घर में जंग छिड़ने के आसार हैं।

Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

पुराने टास्क और यादगार मोमेंट्स फिर होंगे जिंदा?
सिर्फ पुराने खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पुराने सीजनों के चर्चित टास्क और यादगार मोमेंट्स भी वापस लाने की तैयारी है। मेकर्स नॉस्टैल्जिया और नए ट्विस्ट का मिश्रण दर्शकों को दिखाना चाहते हैं।

क्या 'लॉक अप' और 'द ट्रेटर्स' ने बढ़ाई टेंशन?
पिछले कुछ वर्षों में रियलिटी शो का खेल काफी बदल गया है। 'लॉक अप', 'द ट्रेटर्स', 'द अलायंस' और 'द 50' जैसे शोज ने भी रणनीति, ग्रुपबाजी, धोखेबाजी और विवाद के दम पर दर्शकों का ध्यान खींचा है। 
ऐसे में अब सिर्फ सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के भरोसे चर्चा बटोरना आसान नहीं रह गया। यही वजह है कि इस बार मेकर्स का पूरा फोकस शो के कॉन्सेप्ट और प्रेजेंटेशन पर बताया जा रहा है।

Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
'बिग बॉस 20' में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

100 दिन का खेल, आखिरी हफ्ते तक रहेगा सस्पेंस
बता दें, इस बार भी शो करीब 100 दिनों तक चलेगा। फिनाले दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कराने की तैयारी है। कंटेस्टेंट्स के नाम आखिरी समय तक गोपनीय रखे जाएंगे। 
फाइनल कंटेस्टेंट्स से प्रीमियर से करीब आठ दिन पहले ही फाइनल कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाए जाते हैं। इसी के बाद उनके नामों पर आधिकारिक मुहर लगती है।

Bigg Boss 20 Exclusive salman Khan Hosted Reality show theme and contestants shah rukh khan special Episode
शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

10 साल बाद फिर साथ होंगे शाहरुख-सलमान?
बता दें, करीब एक दशक बाद शाहरुख खान और सलमान खान एक बार फिर 'बिग बॉस' के मंच पर साथ नजर आ सकते हैं। इससे पहले साल 2015 में फिल्म 'दिलवाले' के प्रमोशन के दौरान दोनों 'बिग बॉस 9' में साथ दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed