Friday OTT Release: इस वीकएंड ओटीटी पर कटेगा जबर्दस्त बवाल; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज
Friday OTT Release: वीकएंड पर अगर आप घर बैठे कुछ शानदार फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं, तो इस वीकएंड कई शानदार विकल्प हैं। जानिए क्या-क्या है इस बार लिस्ट में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिनेमाघरों में 'स्पाइडर मैन 4' का कलेक्शन भारत में 300 करोड़ पार हो चुका है। 'द ओडिसी' भी छाई हुई है। वहीं, 07 अगस्त को 'ओह माय डॉग' और 'आर्यभट्ट का जीरो' जैसी फिल्में भी रिलीज होंगी। इस बीच ओटीटी पर भी दर्शकों के लिए इस वीकएंड पर काफी कुछ दिलचस्प है। देखिए इस बार की लिस्ट
'मैं वापस आऊंगा'
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना जैसे सितारे हैं। इस फिल्म की काफी तारीफें हुईं। दर्शक फिल्म देखने के बाद भावुक हुए। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म 07 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
उयिर
यह तमिल भाषा की फिल्म है। तमिल भाषा में उयिर का अर्थ जीवन या आत्मा होता है। रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अतुल्या चंद्रा अभिनीत यह फिल्म 04 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस वीकएंड आप इसे देख सकते हैं। इस फिल्म की कहानी कन्नूर के धर्मदम पुलिस स्टेशन में तैनात एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर अजीब की सच्ची घटनाओं पर आधारित पुलिस जांच पर आधारित है।
'ऑपरेशन सफेद सागर'
यह वेब सीरीज भी इसी वीक दस्तक देगी। 'ऑपरेशन सफेद सागर' साल 1999 के करगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा चलाया गया एक ऐतिहासिक और निर्णायक हवाई अभियान था, जिसका मुख्य उद्देश्य करगिल की ऊंची पहाड़ियों पर छिपे पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ना था। यह सीरीज 07 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज 3'
लोकप्रिय अमेरिकी टीन ड्रामा और रोमांटिक सीरीज 'माय लाइफ विद द वाल्टर बॉयज' का तीसरा सीजन इस वीक ओटीटी पर आएगा। इस सीरीज का प्रीमियर आज 6 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर हो रहा है। इस सीजन में कुल 10 एपिसोड होंगे। ये सभी एक साथ रिलीज किए जाएंगे।
स्टर्लिंग पॉइंट
यह अमेरिकी ड्रामा सीरीज है। इसे मेगन पार्क ने बनाया है। यह 17 साल की एनी जैकबसन (एला रुबिन) की कहानी है। स्टर्लिंग पॉइंट 05 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।
एमटीवी हसल 5
मशहूर भारतीय रैप और हिप-हॉप रियलिटी शो 'MTV Hustle' नए सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार शो में नए रैपर की खोज होगी, साथ ही उन जगहों, अनुभवों और कहानियों से भी रूबरू कराया जाएगा, जहां इन कलाकारों को आकार मिला। यह 08 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस सीजन में सिंगर-रैपर बादशाह रैप सुप्रीमो के रूप में नजर आएंगे।
'स्टिकी लव'
अगर आपको के-ड्रामा में दिलचस्पी है तो इस वीकएंड के लिए इसका भी ऑप्शन है। यह रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। 'स्टिकी लव' दो अजनबियों की कहानी है, जिनकी अचानक मुलाकात होती है और जिंदगी एक-दूसरे से जुड़ जाती है। इसके बाद रोमांस शुरू होता है। इसे 07 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज सीजन 3
यह टीन रोमांटिक ड्रामा सीरीज है। यह इस सीरीज का तीसरा सीजन है, जिसे दर्शक इस वीक देख सकते हैं। 'माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज सीजन 3' आज 06 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।