आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच छिड़ी बहस, शो ‘भोजपुरी बवाल’ में हुआ हंगामा; एक-दूसरे पर लगाए कई आरोप
Bhojpuri Bawaal Episode Update: इन दिनों भोजपुरी के चर्चित स्टार एक रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं। इस शो के हालिया एक एपिसोड में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच जमकर बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘भोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे अपने जिंदगी की झलक फैंस को दिखा रहे हैं। साथ ही इनके निजी जिंदगी के कुछ राज भी सामने आ रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच झगड़ा हाे रहा है।
बता दें कि यह सभी एक्टर्स लालू प्रसास यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के घर पर डिनर करने गए थे। वहीं पर यह हंगामा हुआ। जानिए, अभिनेत्री आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने एक-दूसरे पर क्या आरोप लगाए।
आम्रपाली पर काजल राघवानी ने लगाया बड़ा आरोप
अभिनेत्री काजल राघवानी ने शो के वायरल वीडियो में कहा, ‘आम्रपाली जी आपकी वजह से दिनेश लाल यादव मेरे साथ काम नहीं करते हैं।’ इस आरोप पर पहले तो आम्रपाली ने सफाई दी। लेकिन जब काजल लगातार ऐसी ही बात करती रहीं, तो वह नाराज हो गईं। आखिर में वह तेज प्रताप यादव के डिनर से उठकर घर चली गईं।
यह झगड़ा देखकर पवन सिंह भी घर चले गए, जिससे तेज प्रताप यादव काफी नाराज हुए। वह वीडियो के आखिर में बांसुरी बजाते नजर आए।
View this post on Instagram
निरहुआ ने काजल के साथ मामले को सुलझाने की कोशिश की
काजल की शिकायत को दूर करने के लिए अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने उनसे बात की। शो के वीडियो में आम्रपाली और पवन सिंह के चले जाने के बाद दिनेश ने काजल से काफी देर तक बातचीत की। बता दें कि कई साल बाद इन दोनों ने एक फिल्म साथ की है। इस बात का जिक्र आम्रपाली ने भी किया था और कहा था, ‘दिनेश जी को आपके साथ का नहीं करना होता तो कभी नहीं करते, लेकिन उन्होंने हाल ही में फिल्म की है ना।’