Awarapan 2 Trailer: ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज, फिर मोहब्बत के लिए जंग लड़ते दिखे इमरान हाशमी
Movie Awarapan 2 Trailer Release: फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर मेकर्स ने आज रिलीज किया है। इमरान हाशमी 19 साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का जादू सीक्वल में भी चला रहे हैं। उनकी अदाकारी, एक्शन सीन्स फैंस का दिल जीत लेंगे। जानिए, कैसा है फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ में इमरान हाशमी ने अपनी अदाकारी से फैंस को हैरान किया था। फिल्म की कहानी, गाने आज तक दर्शकों को याद हैं। फिल्म की अलग ही फैन फॉलोइंग है। अब मेकर्स ‘आवारापन 2’ लेकर आए हैं, आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है। यहां जानिए, कैसा है फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर?
‘आवारापन 2’ के ट्रेलर में इमरान के अलावा शबाना आजमी ने चौंकाया
फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर मोहब्बत के लिए कुछ भी कर गुजरने की कहानी को दिखा रहा है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के बीच की केमिस्ट्री भी कमाल की है। वहीं ट्रेलर में इमरान हाशमी के एक्शन सीन्स भी हैरान करते हैं। उनके डायलॉग भी दर्शकों को पसंद आएंगे। एक सीन में वह कहते हैं, 'मौत से मेरा पुराना रिश्ता है, उसका एक कर्ज है, जो चुकाना है।' ट्रेलर में शबाना आजमी भी हैं, जो नेगेटिव रोल में नजर आ रही हैं। इसके अलावा दिशा पाटनी के भी कई सीन्स इसमें देखने को मिले।
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए ट्रेलर का कमेंट सेक्शन मेकर्स ने बंद किया हुआ है। यह ट्रेलर महज डेढ़ मिनट का है।
विज्ञापन विज्ञापन
कहानी की भी मिली झलक
ट्रेलर में जो फिल्म के सीन्स सामने आए हैं, उससे अंदाज लगाया जा सकता है कि शबाना आजमी और इमरान हाशमी के किरदार के बीच एक रंजीश है। फिल्म में ड्रग्स का एंगल भी नजर आ रहा है। देखना हाेगा कि इस कहानी में इमरान का मकसद क्या है? दिशा और उनके किरदार कैसे जुड़ते हैं। साथ ही साथ एक प्रेम कहानी को इसमें कैसे दिखाया जाएगा। इन बातों से पर्दा फिल्म रिलीज के बाद ही उठेगा।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘आवारापन 2’?
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है।