इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ पर चली सेंसर की कैंची, कई बड़े बदलाव करने का दिया निर्देश; मिला यू/ए सर्टिफिकेट
Censor Clears Emraan Hashmi Movie Awarapan 2: आज फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर मेकर्स रिलीज करेंगे। इससे पहले फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। जानिए, किस तरह के बदलाव करने के निर्देश सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का अगला पार्ट ‘आवारापन 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है। सेंसर ने इसे यू/ए 16 प्लस सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही मेकर्स को फिल्म में नौ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
कौन से सीन्स पर मेकर्स को करने होंगे बदलाव?
सेंसर बाेर्ड ने थिएटर रिलीज से पहले ‘आवारापन’ के मेकर्स को फिल्म में नौ बदलाव करने के जरूरी निर्देश दिए हैं। इन बदलावों में फिल्म में हिंसा के दृश्यों को कम का निर्देश सबसे पहले दिया गया है। इसके अलावा मेकर्स को फिल्म में अपशब्दों को भी म्यूट करना होगा। इसके अलावा सेंसर बोर्ड ने कहा है कि ड्रग्स और स्मोकिंग के खिलाफ और बच्चों की तस्करी के बारे में डिस्क्लेमर भी जोड़ना होगा।
यह फिल्म 16 और उससे कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में ही देख सकेंगे।
सेंसर की कैंची चलने के बाद कितनी रह गई फिल्म की लंबाई
सेंसर बोर्ड जो बदलाव सुझाए हैं, उसके बाद फिल्म की लंबाई में बदलाव आया है। बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का फाइनल रनटाइम अब 140 मिनट 20 सेकंड है। इसे इंग्लिश सबटाइटल के साथ हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘आवारापन 2’?
फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।