फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pradeep Rawat son vikramaditya told blood cancer reason of father death and thanked aamir khan

'एक हफ्ते में सबकुछ बदल गया', पिता के निधन पर भावुक हुए प्रदीप रावत के बेटे; जानें क्यों कहा आमिर को शुक्रिया

Thu, 06 Aug 2026 12:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Aug 2026 12:17 PM IST
सार

Vikramaditya Pradeep Rawat Death: प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य ने पिता की मौत का कारण आखिरी स्टेज का ब्लड कैंसर बताया। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता आमिर खान और फिल्म लगान की टीम का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
Pradeep Rawat son vikramaditya told blood cancer reason of father death and thanked aamir khan
विक्रमादित्य, प्रदीप रावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत का अंतिम संस्कार बीते बुधवार को हुआ। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से कई साल से जूझ रहे थे। इस दुखद मौके पर उनके बेटे विक्रमादित्य ने एक्टर की मौत से पहले स्वास्थ्य में आई मुश्किलों पर बात की। 

विज्ञापन


उनकी रिपोर्ट्स बिल्कुल नॉर्मल थीं
प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य ने पिता की बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा, ' कैंसर पता लगने के दो महीने पहले ही उनकी रिपोर्ट्स बिल्कुल नॉर्मल थीं। जब उन्हें परेशानी महसूस हुई तो डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर दवा दी। हम सबको पहले लगा कि पापा को पेट का संक्रमण है। हालांकि, जब उनकी हालत बिगड़ी, तो आगे की जांच में पता चला कि उनके श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या असामान्य रूप से अधिक है। इसके बाद एक हफ्ते में सब बदल गया।'

विज्ञापन

Pradeep Rawat son vikramaditya told blood cancer reason of father death and thanked aamir khan
प्रदीप रावत - फोटो : इंस्टाग्राम

उनका कैंसर आखिरी स्टेज में था 

विक्रमादित्य ने आगे और जानकारी देते हुए बताया, ‘हम उन्हें तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उन्हें ब्लड कैंसर होने की 99 प्रतिशत संभावना है। अगले दिन उनकी रिपोर्टस में कैंसर आ गया। उनका कैंसर काफी दुर्लभ और आखिरी स्टेज में था। मैंने आखिरी वक्त में डॉक्टर्स को उन्हें सीपीआर देते देखा है।’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


 

चार साल पहले भी हुआ था कैंसर
प्रदीप रावत को करीब चार साल पहले भी कैंसर हुआ था। अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में उनके मैनेजर ने कहा था, 'करीब चार साल पहले उन्हें कैंसर हुआ था, लेकिन उन्होंने उस बीमारी को मात दे दी थी। करीब डेढ़ महीने पहले कैंसर फिर से लौट आया।' अंत में इसी बीमारी के चलते उनकी मौत हुई।


यह खबर भी पढें-  Pradeep Rawat Death: कैंसर से जंग हार गए अभिनेता प्रदीप रावत, बुधवार शाम को होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन

Pradeep Rawat son vikramaditya told blood cancer reason of father death and thanked aamir khan
आमिर खान, प्रदीप रावत - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और ‘लगान’ की टीम का शुक्रिया 
दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य ने आमिर खान और फिल्म लगान की टीम का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, ‘ मुझे खुशी है कि इतने सारे लोग आए और यकीन है कि पापा जहां भी होंगे यह देखकर वह भी खुश होंगे। आमिर खान और लगान की टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed