चोटिल रश्मिका ने शेयर की खास पोस्ट, फैंस को बताया कैसे गुजारती हैं घर पर पूरा दिन; रिकवरी रूटीन का किया जिक्र?
Rashmika Mandanna Recovery Post: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ ‘मैसा’ की शूटिंग के दौरान हुए हादसे की रिकवरी के लिए वह घर पर हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह बताया है कि वह आराम के दौरान घर पर क्या कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है रश्मिका का रिकवरी रूटीन?
रश्मिका मंदाना ने इस स्टोरी में बताया कि घर पर आराम करने के दौरान वह किस तरह अपना दिन बिता रही हैं। उन्होंने लिखा, ‘आजकल मेरे दिन खूब सोने और आराम करने में बीतते हैं। इसके साथ ही में कई किताबें पढ़ने, पहेलियां सुलझाने, शो देखने, बालों और स्किन की देखभाल करने, मीटिंस में भाग लेने और परिवार के साथ समय बिताने में गुजारती हूं। इतना ही नहीं मेरे पेट डॉग ऑरा के साथ भी इन दिनों में काफी समय बिता रही हूं।’
शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा
इससे पहले एक पोस्ट में रश्मिका ने अपनी चोट की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'अब आपको आसान भाषा में बताती हूं कि मुझे क्या हुआ है। हमारी हिप के दोनों तरफ 4-4 टेंडन होती हैं। जो हिप को पैरों से जोड़ती हैं। मेरी राइट हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया है। अब उसके दोबारा जुड़ने के बाद ही मैं अपना पैर ठीक से उठा पाऊंगी और पहले की तरह चल-फिर पाऊंगी। ये सब मेरी फिल्म मैसा की डांस शूटिंग के दौरान हुआ।’
रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट
रश्मिका की आगामी फिल्म 'मैसा' की शूटिंग चल रही है। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। रश्मिका इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे अपने एक्टर-पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'रणबाली' में भी नजर आएंगी।