फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Amid udhayanidhi stalin remark on trisha krishnan thalapathy vijay starrer film Kuruvi clips went viral

Kuruvi: कभी विजय और तृषा स्टारर इस फिल्म के निर्माता थे स्टालिन, 18 साल पहले रिलीज हुई थी 'कुरुवी'

Wed, 05 Aug 2026 08:30 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

Udhayanidhi Stalin on Trisha: उदयनिधि स्टालिन के वायरल हो रहे बयान के बाद फैंस उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। इसी बीच उनकी फिल्म  'कुरुवी' भी चर्चा में हैं। क्योंकि फिल्म का निर्माण उदयनिधि ने किया था। वहीं थलापति विजय और तृषा ने फिल्म में अभिनय किया था।

विज्ञापन
Amid udhayanidhi stalin remark on trisha krishnan thalapathy vijay starrer film Kuruvi clips went viral
तृषा कृष्णन, उदयनिधि स्टालिन, थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक रैली के दौरान अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर कथित विवादित टिप्पणी की थी। इस सिलसिले में पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था और बाद में रिहा भी कर दिया गया।

विज्ञापन

इस पूरे मामले से तमिलनाडु की फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सियासत के गलियारों तक शोर मच गया। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं कि कभी उदयनिधि ने जिस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया था, उस फिल्म में तृषा और विजय लीड रोल में थे।
विज्ञापन


फिल्म 'कुरुवी' में साथ किया था काम
यह थी साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'कुरुवी'। इस फिल्म में विजय थलापति और तृषा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं इसे उदयनिधि स्टालिन ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म का निर्देशन धरानी ने किया था। 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘घिली’ की सफलता के बाद धरानी ने विजय और तृषा के साथ इस फिल्म का निर्माण करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Amid udhayanidhi stalin remark on trisha krishnan thalapathy vijay starrer film Kuruvi clips went viral
थलापति विजय, तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘कुरुवी’ की कहानी 
फिल्म ‘कुरुवी’ की कहानी वेट्रिवेल नाम के लड़के की है जो एक कार रेसर है। उसके पिता कई साल से लापता हैं। एक दिन उसे पता चलता है कि उनके पिता का मलेशिया स्थित डॉन पर बड़ा कर्ज है। वह उस कर्ज को वसूलने के लिए मलेशिया जाता है।
मगर इस दौरान उसे पता चलता है कि उसके पिता जीवित हैं। जब वह खोजबीन करता है तो उसे पता चलता है कि उसके पिता को बंदी बनाया गया है। फिल्म में तृषा कृष्णन ने देवी नाम की लड़की का किरदार निभाया था।

Amid udhayanidhi stalin remark on trisha krishnan thalapathy vijay starrer film Kuruvi clips went viral
उदयनिधि स्टालिन, थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
थलपति विजय और तृषा की मुख्य भूमिका इस तमिल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया था। हालांकि इसने विदेशी बाजारों में अच्छा बिजनेस किया, लेकिन यह ब्लॉकबस्टर नहीं रही। बहरहाल, तब किसे कहां अंदाजा था कि आगे जाकर इस फिल्म के लीड हीरो राज्य के सीएम बनेंगे और प्रोड्यूसर उनके प्रतिद्वंदी होंगे।

क्या था उदयनिधि का विवादित बयान?
उदयनिधि स्टालिन ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कावेरी के पानी को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय पर निशाना साधा था। इसी दौरान जब समर्थक तृषा के नाम के नारे लगाने लगे तो उदयनिधि ने मुस्कुराते हुए टिप्पणी की। इसी टिप्पणी को सोशल मीडिया पर विजय और तृषा के कथित रिश्तों से जोड़ा जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed