फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   nani most anticipated film the paradise teaser released today know the story

The Paradise Teaser: रिलीज हुआ ‘द पैराडाइज’ का टीजर, खतरनाक अवतार में दिखे अभिनेता नानी; रिलीज डेट भी आई सामने

Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 06 Aug 2026 06:12 PM IST
सार

The Paradise Teaser Released: अभिनेता नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें एक्टर नानी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
nani most anticipated film the paradise teaser released today know the story
नानी - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

फिल्म ‘द पैराडाइज’ के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। टीजर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। जानिए ‘द पैराडाइज’ के टीजर में और क्या खास है?
विज्ञापन

nani most anticipated film the paradise teaser released today know the story
अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम@nameisnani
टीजर में क्या है?
दो मिनट 42 सेकंड के टीजर की शुरुआत नानी को दिखाने से होती है। इसमें नानी शानदार एक्शन करते हुए नजर आए हैं। वह पैराडाइज वासियों में जोश भरते और दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आते हैं। लंबे बालों वाला उनका लुक काफी प्रभावी लग रहा है। टीजर में एक कौवा भी दिखा है, जो दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

nani most anticipated film the paradise teaser released today know the story
द पैराडाइज - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’?
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 21 अगस्त 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे।
विज्ञापन

nani most anticipated film the paradise teaser released today know the story
अभिनेता नानी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है निर्देशक?
फिल्म के निर्देशनक श्रीकांत ओडेला हैं। हाल ही में इस फिल्म का पहला गाना 'आया शेर' रिलीज हुआ, जो काफी मशहूर हुआ। इस फिल्म में ओडेला और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर की जोड़ी फिर से साथ आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed