{"_id":"6a744367ce42ebec3a081a35","slug":"mini-mathur-win-alliance-show-takes-home-50-lakhs-prize-money-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mini Mathur: मिनी माथुर बनीं ‘अलायंस’ की विजेता, एली गोनी और रूही दोसानी को हराया; इनाम में मिली कितनी राशि?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mini Mathur: मिनी माथुर बनीं ‘अलायंस’ की विजेता, एली गोनी और रूही दोसानी को हराया; इनाम में मिली कितनी राशि?
Thu, 06 Aug 2026 01:49 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:49 PM IST
सार
Mini Mathur Wins Alliance Show: रियलिटी शो ‘अलायंस’ की विजेता अभिनेत्री मिनी माथुर बनी हैं। जानिए, उन्होंने शो की ट्रॉफी हासिल करने के अलावा इनाम में कितनी राशि प्राप्त की है।
विज्ञापन
मिनी माथुर ने जीता शो 'अलायंस'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर ने टीवी एक्टर एली गोनी और यूट्यूबर रूही दोसानी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। उन्हें ट्रॉफी के अलावा इनाम में 50 लाख रुपये मिल हैं। मिनी को उम्मीद है कि यह जीत आम महिलाओं को भी प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
खुद को साबित करने के लिए रियलिटी शो में आई थीं मिनी
शो ‘अलायंस’ जीतने के बाद मिनी माथुर ने अपनी विनिंग स्पीच में कहा, ‘इन छह हफ्तों में मैंने एक पूरी जिंदगी जी ली है। यह मेरा पहला रियलिटी शो है। इससे पहले मैंने कभी किसी ऐसे रियलिटी शो में हिस्सा लेने के बारे में नहीं सोचा था, जिसमें कंटेस्टेंट्स को एक जगह बंद रहना पड़ता है। मैंने हां इसलिए कहा क्योंकि मुझे स्पोर्ट्स और कॉम्पिटिशन पसंद हैं। मुझे खुशी है कि मेरे कुछ दोस्तों ने मुझे इसके लिए मनाया। मुझे नहीं लगा था कि मैं यहां एक हफ्ते से ज्यादा टिक पाऊंगी क्योंकि जब जिंदगी अच्छी चल रही हो, तो आप उसे मुश्किल या असहज न बनाने के बहाने तलाशते हैं। लेकिन कुछ चीजें थीं जो मैं खुद को साबित करना चाहती थी। अपनी जिंदगी के बारे में कुछ चीजों पर फिर से सोच रही थी। लेकिन जब मैं यहां आई तो मुझे सबसे लगाव हो गया। मुझे हर एक कंटेस्टेंट से प्यार हो गया। इस पूरे सफर में उन्होंने मेरी बहुत मदद की।’
विज्ञापन
आगे की योजना भी मिनी ने साझा की
वह आगे कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि मैंने शो को गरिमा और शालीनता के साथ खेला। मुझे उम्मीद है कि मुझे देखकर सभी महिलाओं को थोड़ी प्रेरणा मिलेगी। मुझे लगता है कि अब आसमान ही मेरी लिमिट है। मैं खुद को और आगे ले जाऊंगी।’
विज्ञापन
शो में नजर आए थे कई सेलेब्स
‘अलायंस’ रियलिटी शो में रवि किशन, रीवा किशन, कुशाल टंडन और अर्सलान गोनी, जैद दरबार, डेजी शाह, निखिल चिनापा, रूही दोसानी और नीति टेलर, वंशज सिंह और डॉली जावेद, पायल धरे, सोहेल खान जैसे सेलेब्स नजर आए थे।
‘अलायंस’ रियलिटी शो में रवि किशन, रीवा किशन, कुशाल टंडन और अर्सलान गोनी, जैद दरबार, डेजी शाह, निखिल चिनापा, रूही दोसानी और नीति टेलर, वंशज सिंह और डॉली जावेद, पायल धरे, सोहेल खान जैसे सेलेब्स नजर आए थे।