फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kill Director Nikhil Nagesh Bhatt To Make Hollywood Debut Action Thriller With Jamie Foxx

‘किल’ के डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू, जेमी फॉक्स के साथ बनाएंगे एक्शन थ्रिलर

Thu, 06 Aug 2026 04:38 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 04:38 PM IST
सार

Nikhil Nagesh Bhat: फिल्म ‘किल’ से पहचान बनाने वाले डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट अब हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Kill Director Nikhil Nagesh Bhatt To Make Hollywood Debut Action Thriller With Jamie Foxx
निखिल नागेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डायरेक्टर निखिल नागेश भट्ट ‘डेडलॉक्ड’ नाम की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म डायरेक्ट करेंगे, जिसमें ऑस्कर विजेता एक्टर जेमी फॉक्स लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज दुनिया भर में रिलीज करेगा।

विज्ञापन

क्या होगी फिल्म की कहानी?  
डेडलाइन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘डेडलॉक्ड’ को प्राइम वीडियो पर ग्लोबली स्ट्रीम किया जाएगा। यह निखिल भट्ट की पहली इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म होगी और ‘किल’ की सफलता के बाद उनके करियर में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

फिल्म की कहानी एक ऐसे पूर्व मरीन पर आधारित है, जो एक बड़े केस में ज्यूरी ड्यूटी कर रहा होता है। इसी दौरान कोर्ट में अचानक खतरनाक हालात बन जाते हैं और मामला बंधक बनाने तक पहुंच जाता है। दरअसल, आरोपी की बेटी अपने पिता को बचाने के लिए कोर्ट पर कब्जा कर लेती है, जिसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म को एरिक स्कॉट एंडरसन और मैट ताकेजिरो बोसैक ने लिखा है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी ब्रायन कवानॉ-जोंस, फ्रेड बर्जर, डेव कैपलान और खुद जेमी फॉक्स की टीम संभाल रही है।

जेमी फॉक्स हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘बैक इन एक्शन’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ कैमरून डियाज थीं। वह जल्द ही ‘फाइट फॉर ’84’ नाम की एक और फिल्म में दिखाई देंगे।

Kill Director Nikhil Nagesh Bhatt To Make Hollywood Debut Action Thriller With Jamie Foxx
फिल्म 'किल' - फोटो : इंस्टाग्राम

निखिल नागेश भट्ट के बारे में 
निखिल नागेश भट्ट को इंटरनेशनल पहचान उनकी फिल्म ‘किल’ से मिली, जिसका प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। बाद में इस फिल्म को लायंसगेट ने खरीदा और 2024 में इसे बड़े स्तर पर रिलीज किया गया। लक्षय और राघव जुयाल स्टारर ‘किल’ को भारत की सबसे हिंसक फिल्मों में से एक माना गया।

‘किल’ के अलावा निखिल ‘अपुर्वा’, ‘हुरदंग’ जैसी फिल्में और ‘रस भरी’, ‘द गॉन गेम’ जैसी वेब सीरीज भी डायरेक्ट कर चुके हैं। खबरें यह भी थीं कि वह सनी देओल के साथ ‘परशुराम’ नाम की फिल्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन ‘डेडलॉक्ड’ के ऐलान के बाद इस प्रोजेक्ट का क्या होगा, यह साफ नहीं है।

ये भी पढ़ें- ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सनी देओल ने फैंस से की खास गुजारिश, बोले- आप फिल्म देखेंगे तो सब भूल जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed