‘बंटवारा 1947’ को लेकर सनी देओल ने फैंस से की खास गुजारिश, बोले- आप फिल्म देखेंगे तो सब भूल जाएंगे
Sunny Deol Talk About Movie Batwara 1947: जल्द ही अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर अभिनेता ने फैंस से एक खास गुजारिश की है। जानिए, क्या कहा सनी देओल ने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन कर रहे हैं। मुंबई में भी उन्होंने फिल्म का प्रमोशन किया था, इस दौरान मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में फिल्म की कहानी, किरदार और इसके पीछे की मंशा का जिक्र किया। इसके अलावा फैंस से एक खास गुजारिश भी वह करते दिखे।
सनी ने कहा कि कहानी को न्यूट्रल नहीं किया गया है
मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए सनी देओल ने कहा, ‘किरदार ठीक वैसे ही हैं जैसे उन्हें लिखा गया था। हमने कभी भी किसी चीज को न्यूट्रल करने या मौजूदा माहौल के हिसाब से ढालने की कोशिश नहीं की। यह बस वैसी ही कहानी है जैसी लिखी गई थी।
फिल्म देखकर राजनीतिक बहस भूल जाएंगे दर्शक
सनी देओल का यह भी कहना था कि दर्शक फिल्म देखते वक्त इतना खो जाएंगे कि धर्म या राजनीति से जुड़ी बहस कहीं पीछे छूट जाएगी। वह कहते हैं, ‘जब आप फिल्म देखेंगे तो आप वह सब भूल जाएंगे। आप इस सफर में इतने शामिल हो जाएंगे कि फिल्म देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि बंटवारे का क्या मतलब था। मुश्किल हालात में खुद के और अपने अपनों के साथ खड़े होना कितना जरूरी था।’
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘बंटवारा 1947’ में कई उम्दा कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे।