{"_id":"6a7474877fc9b2557f0a186d","slug":"how-was-pankaj-tripathi-journey-before-gangs-of-wasseypur-says-i-was-preparing-myself-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बीज बोने की प्रक्रिया में समय लगा', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली कामयाबी से पहले के सफर पर बोले पंकज त्रिपाठी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बीज बोने की प्रक्रिया में समय लगा', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली कामयाबी से पहले के सफर पर बोले पंकज त्रिपाठी
Thu, 06 Aug 2026 05:18 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:18 PM IST
सार
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। वह जल्द ही फिल्म 'मिर्जापुर' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने बताया है कि फिल्मों में आने के लिए उन्होंने कैसे तैयारी की।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर पंकज त्रिपाठी ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से मिली कामयाबी से पहले के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए अपने करियर के उस दौर की तुलना खेत में बीज बोने और फसल के पकने का इंतजार करने से की है।
बाहर से नहीं लिया मोटिवेशन
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एएनआई से बातचीत में कहा 'मुझे नहीं पता था कि किसी इंसान को खुद को मोटिवेट करते रहना चाहिए या मोटिवेटेड रहने के लिए अलग से कोशिश करनी चाहिए। सच कहूं तो, मुझे कभी ऐसा नहीं लगा कि जिंदगी जीने के लिए मुझे मोटिवेशन की जरूरत है।'

- फोटो : सोशल मीडिया
तैयारी करने में लगाया समय
इस एक्टर ने फिल्म 'रन' (2004) से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (2012) में सुल्तान कुरैशी के रोल से उन्हें बड़ी पहचान मिली। उन्होंने कहा कि उन्होंने उन वर्षों में कामयाबी की चिंता करने के बजाय तैयारी करने में समय बिताया।
उन्होंने कहा, 'मैं अपने काम में व्यस्त था। मुझे एक्टिंग का मौका नहीं मिल रहा था। इसलिए मैं अपने बाकी काम की तैयारी कर रहा था। मैं अपनी कला सीख रहा था। मैं आज भी इसे सीख रहा हूं।'

Usha Nadkarni: असली मां नहीं मानता बेटा, 80 की उम्र में रहती हैं अकेली; उषा नाडकर्णी ने सुनाई दर्द भरी आप बीती
पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
बीच बोने की प्रक्रिया में समय लगा
यह बताते हुए कि कैसे उनके ग्रामीण बैकग्राउंड ने उनके नजरिए को आकार दिया, त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग के सफर की तुलना खेती की प्रक्रिया से की।
उन्होंने कहा, 'असल में, मैं एक गांव में पला-बढ़ा हूं। मैं उसी दुनिया से आता हूं। मैं एक किसान परिवार से हूं। मैं खुद को तैयार कर रहा था। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे मैं कोई बीज बोऊं, उसे सही हालात में रखूं और 15 दिन बाद उसके अंकुरित होने का इंतजार करूं। वो साल बीज बोने की प्रक्रिया जैसे थे। यह लंबे समय तक चला। लोग चार महीने में फल की उम्मीद करते हैं और पौधे हर साल फल देते हैं। मगर मेरी बीज बोने की प्रक्रिया में थोड़ा ज्यादा समय लगा।'

सही रास्ते पर थे अभिनेता
त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें प्रक्रिया पर भरोसा था और उन्होंने तुरंत नतीजे पाने की कोशिश करने के बजाय अनुशासन बनाने पर ध्यान दिया। उन्होंने कहा 'तब भी, मैं अपनी जिंदगी के आगे बढ़ने के तरीके से खुश था। मैं रोज दौड़ता था, ध्यान करता था, किताबें पढ़ता था और एक्टिंग के बारे में सोचता था। मुझे पता था कि मैं सही रास्ते पर हूं।'
पंकज त्रिपाठी का वर्क फ्रंट
पंकज त्रिपाठी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में कालीन भैया का अपना मशहूर किरदार भी दोबारा निभाएंगे। यह फिल्म 4 सितंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है।