फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Huma Qureshi Opens Up On Her Wedding Says Shaadi Jab Honi Hogi Ho Jayegi Before Toxic Release

Huma Qureshi: ‘शादी जब होनी होगी…’, हुमा कुरैशी कब करेंगी शादी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा; कही ये बात

Thu, 06 Aug 2026 06:26 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

Huma Qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Huma Qureshi Opens Up On Her Wedding Says Shaadi Jab Honi Hogi Ho Jayegi Before Toxic Release
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq

विस्तार

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ और ‘महारानी’ फेम एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने शादी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। जानिए एक्ट्रेस कब करने वाली हैं शादी। 

विज्ञापन

शादी को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हुमा कुरैशी ने शादी को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने हंसते हुए कहा कि शादी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘आप और मेरी मम्मी दोनों एक ही सवाल पूछते हैं। 

विज्ञापन


मेरे पास अभी इसका कोई जवाब नहीं है कि शादी कब होगी। शादी जब होनी होगी तब हो जाएगी। फिलहाल मेरे पास बहुत काम है। ये साल मेरे लिए काफी व्यस्त है और अभी मैं सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Huma Qureshi Opens Up On Her Wedding Says Shaadi Jab Honi Hogi Ho Jayegi Before Toxic Release
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

कियारा का किया था समर्थन
बता दें कि हुमा अपने बेबाक जवाबों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में फिल्म ‘टॉक्सिक’ में इंटिमेट सीन करने के लिए ट्रोल हो रहीं कियारा को लेकर भी हुमा ने अपनी बात रखी थी। 

युवाा के शो ‘बी ए मैन यार’ में बातचीत के दौरान निखिल तनेजा ने यह मुद्दा उठाया कि कियारा को यश से ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। इस पर हुमा ने कहा, ‘ये बहुत बीमार है, घिनौना है। लेकिन मुझे लगता है कि इस फिल्म की महिलाएं आखिर में हंसेंगी। हर चीज को डिफेंड करने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि आप शब्दों से लोगों की सोच नहीं बदल सकते। मैं चाहूंगी कि फिल्म ही इसका जवाब दे।’

Huma Qureshi Opens Up On Her Wedding Says Shaadi Jab Honi Hogi Ho Jayegi Before Toxic Release
टॉक्सिक - फोटो : एक्स
इस फिल्म में नजर आएंगी हुमा 
बता दें कि हुमा आने वाले समय में फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरेशी जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इससे पहले हुमा ‘बेबी डू डाई डू’ में नजर आईं थीं।

ये भी पढे़ं- ‘मैंने अपनी आत्मा बेच दी थी’, सुष्मिता मुखर्जी का बड़ा खुलासा; C-ग्रेड फिल्मों में काम करने पर बोलीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed