फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anil Kapoor And Manisha Koirala 1942 A Love Story To Re Release Again In Theatres On 21 August

30 साल बाद फिर चलेगा ‘1942: ए लव स्टोरी’ का जादू, 8K अवतार में बड़े पर्दे पर वापस री-रिलीज हो रही फिल्म

Thu, 06 Aug 2026 07:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 06 Aug 2026 07:15 PM IST
सार

1942 A Love Story Re-Release: बॉलीवुड के अनुभवी एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस मनीषा कोइराला की क्लासिक हिट फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जानिए कब री-रिलीज होगी फिल्म। 

विज्ञापन
Anil Kapoor And Manisha Koirala 1942 A Love Story To Re Release Again In Theatres On 21 August
1942: ए लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 अप्रैल 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ अपने सुपर हिट गाने और क्लासिक स्टोरी के चलते आज भी लोगों के दिलों में राज करती है। फिल्म एक बार फिर थिएटर्स में वापसी कर रही है। मेकर्स की इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। 

विज्ञापन

कब री-रिलीज होगी फिल्म?
एक्टर जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी कि फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ फिर से री-रिलीज हो रही है। उन्होंने फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘तीन दशक बीत गए हैं, लेकिन इस फिल्म की जो गर्मजोशी है, वो आज भी बिल्कुल वैसी ही है।

विज्ञापन

‘1942: ए लव स्टोरी’ ने मुझे कई खूबसूरत यादें दी हैं। विदु विनोद चोपड़ा, अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, अनुपम खेर, डैनी, प्राण साहब, आर. डी. बर्मन का सदाबहार संगीत और एक शानदार टीम के साथ काम करने का अनुभव हमेशा खास रहेगा। अब ये आइकॉनिक फिल्म फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। 21 अगस्त से सिनेमाघरों में फिर से मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म को 8के में रिस्टोर किया गया है और डॉल्बी 5.1 में रीमास्टर्ड किया गया है, ताकि दर्शकों को और बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल सके।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)

‘1942: ए लव स्टोरी’ की कहानी
1942 के दौर की कहानी है, जब भारत आजादी के बिल्कुल करीब था और लोग धीरे-धीरे अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हो रहे थे। इसी माहौल में नरेंद्र सिंह (अनिल कपूर) और राजेश्वरी पाठक (मनीषा कोइराला) एक-दूसरे से प्यार कर बैठते हैं।

उनकी प्रेम कहानी थोड़ी रोमियो-जूलियट जैसी है, क्योंकि दोनों अलग-अलग सोच और पक्ष से आते हैं। नरेंद्र के पिता दीवान हरि प्रताप (मनहर सिंह) अंग्रेजों के वफादार अधिकारी होते हैं और जनरल डगलस के साथ मिलकर क्रांतिकारियों के खिलाफ काम करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ, राजेश्वरी के पिता रघुवीर पाठक (अनुपम खेर) एक क्रांतिकारी हैं, जो आजादी की लड़ाई लड़ रहे होते हैं। ऐसे में दोनों के प्यार के रास्ते में हालात और परिवार सबसे बड़ी चुनौती बन जाते हैं। फिल्म में जैकी श्रॉफ, डैनी डेंजोंगपा, प्राण, सुषमा सेठ और ब्रायन ग्लोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- Huma Qureshi: ‘शादी जब होनी होगी…’, हुमा कुरैशी कब करेंगी शादी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा; कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed