‘जब लोगों को उकसाना होता है…’, झारखंड छात्र आंदोलन पर कंगना का राहुल गांधी पर हमला; चुप्पी पर उठाए कड़े सवाल
Kangana Ranaut: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने इन प्रदर्शनों का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंगना रनौत ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि जब देश के युवा और छात्र मुश्किलों से गुजर रहे हैं, तब वह उनके बीच क्यों नहीं जा रहे हैं। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कांग्रेस पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया।
कंगना ने राहुल पर साधा निशाना
कंगना ने कहा, ‘हमारे जेन Z और बच्चे कई तरह की परेशानियां झेल रहे हैं, और ये समस्या कई वर्षों से चल रही है। दिल्ली में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर खूब हंगामा किया था, संसद में भी हमला करने की कोशिश की। लेकिन अब जब झारखंड के बच्चों की हालत इतनी खराब है, तो राहुल गांधी उनसे मिलने नहीं जा रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन जब लोगों को उकसाना होता है या देश की सुरक्षा को खतरे में डालना होता है, तब राहुल गांधी सबसे आगे रहते हैं।’
वहीं, कंगना रनौत ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के उस माफीनामे का भी स्वागत किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो कुछ समय के लिए हटाने पर खेद जताया था।
#WATCH | Delhi | On Meta CEO Mark Zuckerberg's apology over the temporary removal of PM Modi's video, BJP MP Kangana Ranaut says, "... We are very pleased that the errors have been acknowledged, and we hope for relief in the future regarding the growing threat posed to our… pic.twitter.com/XEN9LylJdE
— ANI (@ANI) August 6, 2026
क्यों हो रहा है झारखंड में प्रोटेस्ट?
बता दें कि झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इसके खिलाफ छात्र पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।
छात्र 29 जुलाई से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। उनका आरोप है कि राज्य की झामुमो सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और जांच सीआईडी को देकर इसे साफ करना चाहती है।
छात्रों की मांग है कि इस मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से करवाई जाए, क्योंकि उन्हें शक है कि इसमें बड़े स्तर पर पैसों का लेन-देन हुआ है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: सनी देओल ने आमिर खान को लगाया गले, यूजर को पसंद आया 'बंटवारा 1947' के स्टार्स का अंदाज