फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt beats Deepika and Rashmika to become highest valued female celebrity brand

Alia Bhatt: आलिया ने दीपिका-रश्मिका को पछाड़ा, बनीं भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी

Thu, 06 Aug 2026 10:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Aug 2026 10:12 PM IST
सार

Alia Bhatt Ranking: आलिया भट्ट न सिर्फ एक कलाकार हैं बल्कि एक कारोबारी भी हैं। उन्होंने सेलिब्रिटी ब्रांड रैंकिंग में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Alia Bhatt beats Deepika and Rashmika to become highest valued female celebrity brand
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे सफल और भरोसेमंद स्टार्स में से एक बन गई हैं। स्क्रीन पर शानदार परफॉर्मेंस देने से लेकर एक कामयाब कारोबारी बनने तक इस अभिनेत्री ने फिल्मों से आगे बढ़कर अपना प्रभाव बढ़ाया है।
विज्ञापन


आलिया ने रश्मिका को पछाड़ा
उनकी बढ़ती लोकप्रियता अब लेटेस्ट सेलिब्रिटी ब्रांड रैंकिंग में भी दिखाई दी है, जिसमें वह भारत की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली महिला सेलिब्रिटी बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन

क्रॉल की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, आलिया ने दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना जैसी स्टार्स को पीछे छोड़ते हुए देश का सबसे वैल्यूएबल महिला सेलिब्रिटी ब्रांड का स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt beats Deepika and Rashmika to become highest valued female celebrity brand
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
किस स्थान पर हैं आलिया?
जहां शाहरुख खान ने ओवरऑल रैंकिंग में टॉप स्थान बनाए रखा, वहीं आलिया ने $93.9 मिलियन (लगभग 892 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यूएशन के साथ छठा स्थान हासिल किया।
उनकी रैंकिंग उन्हें कई बड़े पुरुष एक्टर्स से भी आगे रखती है। इनमें उनके पति रणबीर कपूर भी शामिल हैं, जो $80 मिलियन (लगभग 761 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यूएशन के साथ 10वें स्थान पर हैं।

Shah Rukh Khan: क्या अल्लू अर्जुन की 'राका' का हिस्सा नहीं होंगे शाहरुख खान? कैमियो को लेकर कही गई ये बात

दीपिका पादुकोण को छोड़ा पीछे
टॉप 10 में शामिल होने वाली दूसरी महिला सेलिब्रिटी दीपिका पादुकोण हैं। वह $89.2 मिलियन (लगभग 849.35 करोड़ रुपये) की ब्रांड वैल्यू के साथ सातवें स्थान पर हैं।

Alia Bhatt beats Deepika and Rashmika to become highest valued female celebrity brand
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
कारोबार में किया निवेश
आलिया की लगातार तरक्की सिर्फ फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस की वजह से नहीं है। पिछले कुछ वर्षों में, एक्ट्रेस ने बॉक्स ऑफिस हिट्स से लेकर कारोबार में भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह कई ब्रांड्स से जुड़ी रही हैं। 

आलिया ने बनाया अपना ब्रांड
आलिया भट्ट ने बच्चों और माताओं के लिए अपना एक ब्रांड शुरू किया है। उन्होंने कुछ स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है।
आलिया भट्ट ने फिल्म प्रोडक्शन के जरिए एक्टिंग के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी अपनी काबिलियत साबित की है।

आलिया का वर्कफ्रंट
आलिया अब संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी, जिसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed