फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny deol hug Aamir Khan before releasing Batwara 1947 users like the comment

Viral Video: सनी देओल ने आमिर खान को लगाया गले, यूजर को पसंद आया 'बंटवारा 1947' के स्टार्स का अंदाज

Thu, 06 Aug 2026 09:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 06 Aug 2026 09:12 PM IST
सार

Batwara 1947: फिल्म 'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले आमिर खान और सनी देओल ने एक-दूसरे को गले लगाया है। इस जोड़ी को दर्शक पसंद कर रहे हैं। कइयों ने उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन
Sunny deol hug Aamir Khan before releasing Batwara 1947 users like the comment
सनी देओल, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं। वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं। यह आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। इस बीच सनी देओल और आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन

Sunny deol hug Aamir Khan before releasing Batwara 1947 users like the comment
फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@
वायरल वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान ने प्यार से सनी देओल के कंधे पर हाथ रखे हैं। सनी देओल ने भी उनके कंधे पर हाथ रखा है। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया है।
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'जब एक्शन परफेक्शन से मिलता है। एक तरफ ढाई किलो का हाथ, दूसरी तरफ परफेक्शन का बादशाह।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Sunny deol hug Aamir Khan before releasing Batwara 1947 users like the comment
'बंटवारा 1947' का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स को पसंद आया दोनों का साथ
वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा 'आप हमेशा हैरान कर देते हैं।' एक और यूजर ने लिखा 'आपको प्यार पाजी और आमिर जी। बंटवारा 1947, 500 करोड़ पार करेगी।' एक और यूजर ने लिखा 'वाह, क्या परफेक्शन है।'



विज्ञापन

Sunny deol hug Aamir Khan before releasing Batwara 1947 users like the comment
बंटवारा 1947 टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है ‘बंटवारा 1947’ की कहानी?
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाएगी। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहेगी। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
‘बंटवारा 1947’ में कई उम्दा कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed