फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jackky Bhagnani And Shriram Madhav Nene Praised Mohan Bhagwat After The IIMUN Conference

IIMUN सम्मेलन के बाद जैकी भगनानी ने की मोहन भागवत की तारीफ, श्रीराम माधव नेने बोले- ‘काफी इंप्रेस हुआ’

Fri, 07 Aug 2026 12:46 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 07 Aug 2026 12:46 PM IST
सार

IIMUN Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने गुरुवार को जेन जी जनरेशन के साथ बातचीत की। इस बीच बॉलीवुड के कई सितारे भी मौजूद रहे। सेशन के बाद एक्टर्स ने इवेंट से जुड़ी खास बातें शेयर की। 

विज्ञापन
Jackky Bhagnani And Shriram Madhav Nene Praised Mohan Bhagwat After The IIMUN Conference
जैकी भगनानी और डॉ. श्रीराम माधव नेने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहन भागवत ने मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस सम्मेलन में युवाओं को संबोधित किया। जेन-जी और जेन-अल्फा के छात्रों के बीच उन्होंने लोकतंत्र, आंदोलन, शिक्षा, रोजगार और युवा पीढ़ी की सोच जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। 

विज्ञापन

मैं काफी इंप्रेस हुआ
इस सेशन में एक्टर जैकी भगनानी, माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम माधव नेने के साथ तमाम बड़े कलाकार शामिल हुए। सेशन खत्म होने के बाद एक्टर्स ने इसपर अपनी राय दी।

विज्ञापन


डॉ. श्रीराम माधव नेने ने कहा, ‘उन्होंने बहुत शानदार काम किया। सभी लोगों को एक साथ एक हॉल में लेकर आने, और इतना मनोरंजक सेशन करने के लिए मेरी और से बहुत बधाई। जो कुछ भी स्टेज पर चल रहा था, उस हिसाब से ऑडियंस भी बहुत अच्छी थी। कुछ ऐसे पल रहे जो अद्भुत थे। आरएसएस के हेड किसी भी सवाल पर पीछे नहीं हटे। मैं काफी इंप्रेस हुआ।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Jackky Bhagnani And Shriram Madhav Nene Praised Mohan Bhagwat After The IIMUN Conference
जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम @jackkybhagnani

सेशन पर क्या बोले जैकी?
वहीं एक्टर जैकी भगनानी ने कहा, ‘उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी सवालों के जवाब दिए। कुछ जवाबों को सुनकर मुझे भी ऐसा लगा कि वो सही कह रहे हैं।’

IIMUN सम्मेलन में क्या कुछ खास? 
गुरुवार को हुए IIMUN सम्मेलन में मोहन भागवत ने कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। इनमें जेन जी युवाओं से संवाद, आंदोलन, सामाजिक भेदभाव और आरक्षण जैसे तमाम मुद्दे शामिल रहे। सेशन के आखिर में एक हल्का-फुल्का और यादगार पल भी देखने को मिला। मोहन भागवत और ऋषभ शाह ने बातचीत खत्म करते हुए जेन जी का वायरल 'Clock It' जेस्चर किया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

ये भी पढ़ें- Gen-Z पर मोहन भागवत का भरोसा, बोले- आज की पीढ़ी सबसे ईमानदार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed