फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mahesh babu birthday massive celebration in hyderabad film varanasi makers can give surprise

हैदराबाद में त्योहार जैसा मनाया जाएगा महेश बाबू का 51वां जन्मदिन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स भी दे सकते हैं सरप्राइज

Fri, 07 Aug 2026 09:10 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Aug 2026 09:10 AM IST
सार

Mahesh Babu Birthday Celebration:  महेश बाबू के 51वें जन्मदिन पर शानदार सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा। इस खास मौके पर फैंस बड़े पैमाने पर जश्न मनाएंगे । वहीं अभिनेता की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के मेकर्स भी इस दिन पर कुछ खास रिलीज कर सकते हैं।

विज्ञापन
mahesh babu birthday massive celebration in hyderabad film varanasi makers can give surprise
वाराणसी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू 9 अगस्त को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। इस खास मौके को एक्टर के फैंस हैदराबाद में धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर विशेष फिल्म स्क्रीनिंग, केक कटिंग सेरेमनी और थीम बेस्ड पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


फिल्म ‘डूकुडू’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
एक्टर महेश बाबू के जन्मदिन पर उनकी पॉपुलर फिल्म ‘डूकुडू’ की स्क्रीनिंग रखी गई है। फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा। इसकी सबसे विशेष स्क्रीनिंग मूसापेट स्थित एशियन लक्ष्मीकला सिनेप्राइड में होगी। यह शो 9 अगस्त को सुबह 8 बजे सभी स्पेशल फैंस के लिए रखा गया है। इसके अलावा और भी कई सिनेमाघरों में महेश बाबू की फिल्मों के मॉर्निंग शोज रखे गए हैं।

विज्ञापन

mahesh babu birthday massive celebration in hyderabad film varanasi makers can give surprise
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

51 किलो का केक, नाइट क्लब में होगी पार्टी 
एक्टर महेश बाबू के बर्थ डे का जुनून सिर्फ सिनेमाघरों तक ही सीमित नहीं है। इसके साथ फैन एडिट्स, पटाखे, लाइव बैंड परफॉर्मेंस का इंतजाम भी किया गया है। इसके अलावा उनके जन्मदिन पर 51 किलो  केक भी कट किया जाएगा। खजागुडा स्थित द पर्पल हाउस में स्थित इंसोम्निया नाइट क्लब में शह़र का पहला नाइट क्लब सेलिब्रेशन किया जाएगा।

mahesh babu birthday massive celebration in hyderabad film varanasi makers can give surprise
फिल्म वाराणसी - फोटो : सोशल मीडिया

‘वाराणसी’ के मेकर्स भी दे सकते हैं सरप्राइज 
महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ का इंतजार फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के मेकर्स भी इस खास दिन पर फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी रिलीज कर सकते हैं।

विज्ञापन

mahesh babu birthday massive celebration in hyderabad film varanasi makers can give surprise
फिल्म 'वाराणसी' - फोटो : X

‘वाराणसी’ के मेकर्स भी दे सकते हैं सरप्राइज 
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस खास दिन पर महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' के मेकर्स भी फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी फैंस के साथ साझा कर सकते हैं। अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed