फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ohh My Dog Screening Attend Raveena Tandon Pankaj Tripathi To Rupali Ganguly

डॉग के अटैक से बाल-बाल बचीं रवीना टंडन, ‘ओ माय डॉग’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए पंकज त्रिपाठी समेत कई सेलेब्स

Fri, 07 Aug 2026 08:39 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 07 Aug 2026 08:39 AM IST
सार

Ohh My Dog Screening: गुरुवार देर रात मुंबई में आगामी फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग हुई। इस इवेंट में पंकज त्रिपाठी, रवीना टंडन के अलावा कई सेलेब्स पहुंचे। इस इवेंट में मौजूद एक डॉग ने रवीना पर अटैक करने की कोशिश की, जानिए उस वक्त कैसा था उनका रिएक्शन?

विज्ञापन
Ohh My Dog Screening Attend Raveena Tandon Pankaj Tripathi To Rupali Ganguly
'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग में रवीना टंडन, पंकज त्रिपाठी, रुपाली गांगुली - फोटो : ANI

विस्तार

निर्देशक अमित राय की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी, रवीना टंडन के अलावा कई सेलेब्स शामिल हुए। पंकज त्रिपाठी डेनिम शर्ट, पैंट के साथ डेनिम जैकेट पहने नजर आए। वहीं रवीना टंडन के लुक ने भी महफिल लूट ली। यहां देखिए, स्क्रीनिंग में कौन-कौन शामिल हुआ। 

विज्ञापन

रवीना टंडन ने डॉग के साथ पोज दिए
रवीना टंडन ने इस इवेंट में मौजूद डॉग्स के साथ फोटो क्लिक करवाए। इसी बीच एक डॉग ने उन पर अटैक करने की कोशिश की लेकिन रवीना बिल्कुल शांत रहीं। थोड़ी देर बात डॉग भी शांत हो गया। बता दें कि रवीना टंडन एनिमल राइट्स के लिए लंबे वक्त से काम कर रही हैं। उन्हें डॉग्स से काफी लगाव है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


ये सेलेब्स भी इवेंट में दिखे 
फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्क्रीनिंग पर अभिनेता पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, रूपाली गांगुली, रमेश तौरानी जैसे सेलेब्स नजर आए। रुपाली गांगुली सादगी भरे अंदाज में इवेंट में शामिल हुईं, उन्होंने बिल्कुल सिंपल सूट-सलवार और दुपट्टा कैरी किया था। वहीं राजेश और पवन मल्होत्रा की सादगी ने भी सबका दिल जीत लिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

कब रिलीज होगी फिल्म? 
फिल्म ‘ओह माय डॉग’ पहले 31 जुलाई को रिलीज हो रही थी लेकिन बड़ी फिल्मों के आगे पर्याप्त थिएटर स्क्रीन ना मिलने के कारण मेकर्स ने इसे आगे बढ़ा दिया। आज यानी 7 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी, पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा और सुलाख्याना बरुआ जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में 250 से ज्यादा डॉग्स भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed