धर्मेंद्र के निधन के बाद कैसा था सनी देओल व्यवहार? ‘इक्का’ के सेट पर साथ रहीं संजीदा शेख ने खोले राज
Sanjeeda Shaikh On Sunny Deol: एक्ट्रेस संजीदा शेख ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सनी देओल पर बात की। उन्होंने बताया कि दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्म ‘इक्का’ के सेट पर सनी देओल बिहेवियर के बारे में बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुख के बाद भी शूट पर लौटे अभिनेता
संजीदा शेख ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में फिल्म ‘इक्का’ की शूटिंग के दौरान सनी देओल की व्यवहार के बारे में बताते हुए कहा, ‘मुझे याद है सनी सर शूटिंग के लिए आए थे। धरम सर का कुछ दिन पहले निधन हुआ था। यह देखकर मैं खुद से कहती थी कि सनी सर में क्या प्रोफेशनलिज्म है। इस लेवल पर आकर तो बोल भी सकते हैं ना कि एक हफ्ता, दस दिन शूट बंद रखो। मैं आज सेट पर नहीं आऊंगा क्योंकि मुझे शूटिंग करने का मन नहीं है।
एक्ट्रेस ने कहा सीनियर्स से सीखा
अपनी बातचीत में संजीदा शेख ने कहा, ‘सनी सर इतने बड़े दुख के बाद भी सेट पर आते थे। अपना काम करते थे और चले जाते थे। मैंने उनसे कई चीजें सीखी हैं। सभी कलाकार आते हैं और अपना काम बड़े ही तरीके से करते हैं। वह सभी बहुत ही कुशल अभिनेता हैं। वह बिना किसी बोझ के सेट पर आते हैं। आप जितना विनम्र रहेंगे उतना ही फिल्म इंडस्ट्री में रह पाएंगे।’
सनी की ओटीटी पर पहली फिल्म है 'इक्का'
फिल्म ‘इक्का’ से सनी देओल ने ओटीटी पर पहली फिल्म है। 'इक्का' एक कोर्टरूम थ्रिलर थी। फिल्म में सनी देओल के अलावा अक्षय खन्ना, संजीदा शेख, तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा भी मुख्य किरदारों में थे। फिल्म की कहानी एक हिट एंड रन केस पर चल रहे कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित थी।