{"_id":"6a75d551ba0e617f7d037984","slug":"vishal-bhardwaj-to-make-film-on-tarun-tejpal-molestation-case-after-conviction-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विशाल भारद्वाज बनाएंगे तरुण तेजपाल दुष्कर्म मामले पर फिल्म, निर्देशक ने खुद बताया क्यों चुना यह विषय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विशाल भारद्वाज बनाएंगे तरुण तेजपाल दुष्कर्म मामले पर फिल्म, निर्देशक ने खुद बताया क्यों चुना यह विषय
Fri, 07 Aug 2026 06:23 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 07 Aug 2026 06:23 PM IST
सार
Film On Tarun Tejpal Case: मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह फिल्म तरुण तेजपाल के दुष्कर्म केस से प्रेरित होगी। निर्देशक ने बताया है कि वह इस केस पर क्यों फिल्म बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
तरुण तेजपाल, विशाल भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने जानकारी दी है कि वह तरुण तेजपाल दुष्कर्म मामले से प्रेरित एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। यह अनाउंसमेंट तब हुई जब बॉम्बे हाई कोर्ट ने गोवा सेशन कोर्ट की तरफ से 'तहलका' के पूर्व एडिटर को बरी किए जाने के फैसले को पलट दिया, उन्हें दुष्कर्म मामले का दोषी ठहराया और 10 साल की सजा सुनाई।
रुण तेजपाल के केस बनेगी फिल्म
'मकबूल', 'ओमकारा' और 'हैदर' जैसी फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज ने कहा कि इस केस में आए अलग-अलग फैसलों ने उन्हें इस कहानी को स्क्रीन पर दिखाने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रोजेक्ट के पीछे के कॉन्सेप्ट के बारे में बताते हुए भारद्वाज ने वैरायटी से कहा, 'दोनों फैसलों के बीच का विरोधाभास इसे 'रशोमोन'-स्टाइल की कहानी के लिए एक बेहतरीन केस बनाता है। इस केस में कई ऐसे फैक्ट्स और घटनाएं हैं जिनके बारे में किसी को पता नहीं है। स्क्रीन पर उन्हें देखकर लोग हैरान और चकित रह जाएंगे।'

विशाल भारद्वाज
- फोटो : सोशल मीडिया
फैसले को पढ़ रहे निर्देशक
यह बताते हुए कि यह केस उन्हें क्यों आकर्षित कर रहा है, उन्होंने कहा, 'जैसा कि कहा जाता है, असली बात बारीकियों में छिपी होती है। आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि लोग 500 से ज्यादा पेज के कोर्ट के फैसले की थकाऊ और नीरस कानूनी भाषा को पढ़ेंगे? मैंने हर छोटी-छोटी बात को देखा है। मैंने फैसला कई बार पढ़ा है और अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं। यह समाज के लिए बहुत अहम केस है।'
तरुण तेजपाल का केस भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले क्रिमिनल मुकदमों में से एक रहा है। तेजपाल को 2013 में गिरफ्तार किया गया था, जब उनकी एक जूनियर सहयोगी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 2021 में गोवा की सेशंस कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने इस फैसले को चुनौती दी।
यह बताते हुए कि यह केस उन्हें क्यों आकर्षित कर रहा है, उन्होंने कहा, 'जैसा कि कहा जाता है, असली बात बारीकियों में छिपी होती है। आप कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि लोग 500 से ज्यादा पेज के कोर्ट के फैसले की थकाऊ और नीरस कानूनी भाषा को पढ़ेंगे? मैंने हर छोटी-छोटी बात को देखा है। मैंने फैसला कई बार पढ़ा है और अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रहा हूं। यह समाज के लिए बहुत अहम केस है।'
IFFM में दिखाई जाएगी फिल्म 'बयान', हुमा कुरैशी हुईं उत्साहित; बताया किस चीज ने किया सबसे ज्यादा आकर्षित
क्या है तरुण तेजपाल का केस?तरुण तेजपाल का केस भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले क्रिमिनल मुकदमों में से एक रहा है। तेजपाल को 2013 में गिरफ्तार किया गया था, जब उनकी एक जूनियर सहयोगी ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 2021 में गोवा की सेशंस कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था, लेकिन राज्य सरकार ने इस फैसले को चुनौती दी।
तरुण तेजपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉम्बे हाई कोर्ट ने फैसला पलटा
6 अगस्त को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बरी करने के फैसले को पलट दिया। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को गलत बताया और शिकायतकर्ता के बयान, सीसीटीवी फुटेज और तेजपाल के माफी वाले ईमेल के आधार पर उन्हें दोषी ठहराया। तेजपाल ने कहा है कि वह इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे।