फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mithun Chakraborty undergoes surgery West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari visited him at the hospital

अस्पताल में भर्ती मिथुन चक्रवर्ती; हुई सर्जरी; हालचाल लेने पहुंचे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

Fri, 07 Aug 2026 06:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 07 Aug 2026 06:54 PM IST
सार

Mithun Chakraborty Health: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हुई है। आज शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री अभिनेता से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty undergoes surgery West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari visited him at the hospital
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से की मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम@suvenduwb

विस्तार

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की हाल ही में मेटल प्लेट हटाने के लिए सर्जरी हुई है। अब उनकी हालत स्थिर है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज सुबह अस्पताल में अभिनेता से मुलाकात की। उन्होंने एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की हैं।

विज्ञापन


कैसी है मिथुन की तबीयत?
मिथुन चक्रवर्ती एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बीते दिन गुरुवार को उनकी सर्जरी हुई, जिसमें उनकी मेटल प्लेट को हटाया गया। ऑपरेशन सफल रहा और अभिनेता की हालत स्थिर है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने मिथुन से मुलाकात की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की हैं।
विज्ञापन


शीघ्र स्वास्थ्य के लिए की कामना
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अभिनेता की सेहत का हाल बताया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है, 'मशहूर अभिनेता और भाजपा सेंट्रल कमिटी के मेंबर में से एक, मिथुन चक्रवर्ती तबीयत खराब होने के चलते कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मैं आज उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंचा और उनसे बातचीत की। उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। मैं भगवान से उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suvendu Adhikari • শুভেন্দু (@suvenduwb)


Mithun Chakraborty undergoes surgery West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari visited him at the hospital
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मिथुन चक्रवर्ती से की मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम@suvenduwb

किस चीज की हुई सर्जरी?
मिथुन को दो दिन पहले कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिन उनके दाहिने हाथ की एक छोटी सर्जरी की गई। इस प्रक्रिया में अभिनेता के हाथ से एक मेटल प्लेट निकाला गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि सर्जरी के बाद अभिनेता की हालत में सुधार है। मिथुन चक्रवर्ती के दाहिने हाथ की पहले भी एक सर्जरी हुई थी। तब उनके हाथ में एक प्लेट लगाया गया था। बीते दिन गुरुवार को हुई सर्जरी के दौरान उस प्लेट को निकाला गया। अभिनेता के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed