अनिल कपूर लेकर आए नया गेम शो, जल्द शुरू होगा 'इंडिया के टॉप 1%'; जानें क्या है खास
Anil Kapoor to host India ke top 1%: अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही एक रियलिटी शो होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो का नाम है 'इंडिया के टॉप 1%'। जल्द रिलीज होने जा रहा इस शो में किताबी ज्ञान की जगह प्रतिभागियों का लॉजिक टेस्ट किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनियाभर के मशहूर गेम शो 'द 1% क्लब' का हिंदी रुपांतरण जल्द भारत में रिलीज होने जा रहा है। इस शो का नाम होगा 'इंडिया के टॉप 1%' और इसे होस्ट करेंगे अभिनेता अनिल कपूर। जानें इस नए रियलिटी शो में क्या कुछ होगा खास?
5 सितंबर से शुरू होगा शो
गेम शो 'इंडिया के टॉप 1%' लॉन्च करते हुए अनिल कपूर ने कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 5 सितंबर को होगा। मजेदार बात यह है कि इस शो को दर्शक घर बैठे-बैठे भी खेल सकते हैं। इस गेम शो से लोगों को परिवार के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा।'
'सिर्फ ज्ञान नहीं अक्ल जरूरी'
गेम शो पर बात करते हुए अनिल कपूर ने बताया, 'यह एक ऐसा शो है जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। यह आपको चौंका देगा और सतर्क भी करेगा। यहां सिर्फ आपका ज्ञान काम नहीं आएगा, यह आपके सोचने के तरीका भी परखेगा। यहां हर चुनौती आपकी तर्कशक्ति, सूझबूझ और दबाव में शांत रहने की क्षमता की परीक्षा लेती है।'
दुनियाभर में हासिल की सफलता
बता दें इस शो का मूल 'द 1% क्लब' से आया है। इस शो ने दुनियाभर में सफलता हासिल की है। नीदरलैंड, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और यूएसए जैसे देशों में दर्शकों ने इस गेम को काफी पसंद किया।
अब भारत में यह शो 'इंडिया के टॉप 1%' के नाम से प्रसारित किया जाएगा। शो 5 सितंबर से स्टारप्लस पर प्रसारित होगा और साथ ही जियो हॉट स्टार पर भी इसे स्ट्रीम किया जाएगा।