प्रदीप रावत की प्रेयर मीट में रो पड़े बेटे विक्रमादित्य, अखिलेंद्र मिश्रा और सुनील पाल समेत पहुंचे ये सेलेब्स
Pradeep Singh Rawat Prayer Meet: अभिनेता प्रदीप रावत का 4 अगस्त को निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कैंसर से पीड़ित थे। पिछले एक महीने से वह अस्पताल में भर्ती थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
भावुक हुए प्रदीप रावत के बेटे
प्रदीप रावत के प्रेयर मीट में उनके बेटे विक्रमादित्य रावत भावुक हो गए। उन्होंने प्रेयर मीट में आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद कहा। पिता के निधन के बाद उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है।
अंतिम संस्कार में पहुंचे थे कलाकार
प्रदीप रावत ने निधन के बाद मुंबई के गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। उनके अंतिम संस्कार में रजा मुराद, आमिर खान और यशपाल शर्मा जैसे कई कलाकार पहुंचे थे।
कलाकारों ने जताया था दुख
प्रदीप रावत के निधन पर दया शंकर पांडे, राजेंद्र गुप्ता, अशोक पंडित और सुरेंद्र पाल ने दुख जताया था। आमिर खान ने प्रदीप के परिवार वालों से भी मुलाकात की थी और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं थीं।
प्रदीप रावत की फिल्में
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा, एक्टर प्रदीप रावत हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने काम के लिए जाने जाते थे।
'सरफरोश', 'लगान', 'सये' (तेलुगु), 'नायक' (तेलुगु) और 'गजनी' जैसी फिल्मों में उनके काम को दर्शक आज भी याद करते हैं। दिवंगत एक्टर का हालिया काम विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' था, जिसमें उन्होंने येसाजी कंक का किरदार निभाया था।