फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Farrhana Bhatt Exclusive Interview Actress Talk About Show Khatron Ke Khiladi 15

Exclusive: ‘ड्रामा क्वीन का खिताब खुद को दूंगी…’, फरहाना भट्ट ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से जुड़े अनुभव किए साझा

Fri, 07 Aug 2026 07:00 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain Kiran Vinod Kumar Jain
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:00 PM IST
सार

Farrhana Bhatt Exclusive Interview: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अभिनेत्री फरहाना भट्ट भी एक प्रतियोगी हैं। इस शो से जुड़े अनुभव उन्होंने अमर उजाला के साथ साझा किए हैं। 

विज्ञापन
Farrhana Bhatt Exclusive Interview Actress Talk About Show Khatron Ke Khiladi 15
फरहाना भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की शूटिंग के लिए केप टाउन पहुंचीं फरहाना भट्ट के लिए यह सफर सिर्फ खतरनाक स्टंट्स का नहीं बल्कि खुद से लड़ाई का भी था। अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत में उन्होंने उस पल को याद किया, जब एक स्टंट के दौरान सब कुछ छोड़कर भारत लौटने तक का मन बना लिया था। 

विज्ञापन

Farrhana Bhatt Exclusive Interview Actress Talk About Show Khatron Ke Khiladi 15
फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@farrhana_bhatt

'रोहित शेट्टी भी रह गए थे हैरान'
शो का पहला ही स्टंट फरहाना को उनके कंफर्ट जोन से बाहर ले गया। वह कहती हैं, 'पहला स्टंट ही मेरे कंफर्ट जोन से बहुत बाहर था। मुझे खुद नहीं पता था कि मैं वो स्टंट कर भी पाऊंगी या नहीं। लेकिन जब मैंने उसे पूरा किया तो रोहित सर भी थोड़ा सरप्राइज थे। वो स्टंट मेरी पहुंच और मेरे कंफर्ट जोन, दोनों से बहुत बाहर था।'

'उस पल लगा कि मुझे इंडिया वापस जाना है'
फरहाना उस भयावह पल को याद करते हुए कहती हैं, 'एक दिन ऐसा आया था, जब स्टंट के दौरान मेरी जिंदगी का सबसे डरावना पल सामने आया। उस वक्त मेरे दिमाग में सिर्फ एक ही बात चल रही थी कि बस अब मुझे इंडिया वापस जाना है। मुझे घर जाना है। कुछ पल के लिए मैं पूरी तरह घबरा गई थी। सच कहूं तो उस वक्त लगा कि अब मुझसे नहीं होगा।' 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Farrhana Bhatt Exclusive Interview Actress Talk About Show Khatron Ke Khiladi 15
फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@farrhana_bhatt

'खतरों के खिलाड़ी' भी मेरा डर खत्म नहीं कर पाया
जहां कई प्रतियोगी कहते हैं कि 'खतरों के खिलाड़ी' ने उनका डर खत्म कर दिया, वहीं फरहाना का जवाब बिल्कुल अलग है। वह साफ कहती हैं, 'मेरा कोई भी फियर दूर नहीं हुआ। मेरे सारे फियर आज भी बरकरार हैं।'

'अब छोटी-छोटी बातों पर हंसी आती है'
फरहाना आगे कहती हैं, 'एक बड़ा बदलाव शो कारण जरूर आया है। अब मुझे लगता है कि मैं जिंदगी में उन हालात से गुजर चुकी हूं, जहां इंसान मौत के बहुत करीब पहुंच जाता है। इसलिए अब लाइफ में कुछ भी होता है तो मैं उसे बहुत शांत होकर देखती हूं। कई बार तो कुछ परिस्थितियों पर हंसी भी आ जाती है कि अच्छा यह सब हो रहा है, चलो ठीक है।'

विज्ञापन

Farrhana Bhatt Exclusive Interview Actress Talk About Show Khatron Ke Khiladi 15
फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@farrhana_bhatt

'रुबिना और करण ने सबसे ज्यादा साथ दिया'
फरहाना बताती हैं कि शो में रुबिना और करण ने सबसे ज्यादा साथ दिया। वह कहती हैं, 'वैसे तो सभी लोगों ने मुझे सपोर्ट किया, लेकिन अगर नाम लेने हों तो मैं रुबिना और करण का नाम लूंगी। दोनों ने पूरे सफर में मेरा साथ दिया।'

'ड्रामा क्वीन मैं खुद हूं'
साथी कंटेस्टेंट्स को मजेदार टैग देने की बारी आई तो फरहाना ने सबसे पहले अपना ही नाम लिया। वह हंसते हुए कहती हैं, 'ड्रामा क्वीन का खिताब मैं खुद को दूंगी।' 'ओवरकॉन्फिडेंट' के सवाल पर उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया। 'अंडररेटेड' के लिए उन्होंने अपना और ओरी का नाम लिया। वहीं, 'डेंजरस कॉम्पिटिटर' के लिए खुद को चुना, जबकि सबसे बड़े एंटरटेनर का टैग हर्ष गुजराल को दिया।

 

Farrhana Bhatt Exclusive Interview Actress Talk About Show Khatron Ke Khiladi 15
फरहाना भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@farrhana_bhatt
'बिग बॉस से ज्यादा मुश्किल है 'खतरों के खिलाड़ी'
'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी 15' की तुलना पर फरहाना कहती हैं, 'खतरों के खिलाड़ी ज्यादा मुश्किल है, क्योंकि यह शो आपको सिर्फ फिजिकली नहीं मेंटली भी बहुत थका देता है। जब तक आप मानसिक रूप से तैयार नहीं होंगे, तब तक स्टंट कर ही नहीं सकते हैं। हर स्टंट में आपका दिमाग और शरीर दोनों सौ फीसदी काम करते हैं। इसलिए मेरे लिए 'खतरों के खिलाड़ी' ज्यादा थका देने वाला शो रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed