फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Namit Malhotra Reveals Why Ranbir Kapoor Ramayana Will Release Overseas Before India

Ramayana: भारत से पहले विदेशों में क्यों रिलीज होगी ‘रामायण’? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का खुलासा, कही ये बात

Sat, 08 Aug 2026 01:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 08 Aug 2026 01:25 PM IST
सार

Ramayana Movie: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ काफी चर्चाओं में है। फिल्म 6 नवंबर को विदेशों में रिलीज होगी। अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के भारत से पहले विदेशों में रिलीज होने के पीछे की वजह बताई है। 

विज्ञापन
Namit Malhotra Reveals Why Ranbir Kapoor Ramayana Will Release Overseas Before India
रामायण - फोटो : Youtube- World Of Ramayana

विस्तार

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है। 30 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और तभी से सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि फिल्म रामायण भारत में रिलीज होने से दो दिन पहले विदेशों में रिलीज की जाएगी। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी समझाई।

विज्ञापन

क्यों विदेशों में पहले रिलीज होगी फिल्म? 
एनडीटीवी से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा, ‘हम फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर 6 नवंबर को रिलीज कर रहे हैं। विदेशों में फिल्मों की रिलीज आमतौर पर शुक्रवार को होती है, इसलिए हमने यह तारीख चुनी है। वहीं भारत में हम इसे दिवाली के मौके पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।’

विज्ञापन

इसका मतलब है कि विदेशों के दर्शक रामायण को भारतीय दर्शकों से दो दिन पहले देख पाएंगे। फिल्म की ग्लोबल रिलीज शुक्रवार, 6 नवंबर को होगी, जबकि भारत में यह रविवार, 8 नवंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म 
'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को दो पार्ट में बनाया जाएगा। इसका पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होना है। जबकि अगला पार्ट अगले साल यानी 2027 की दिवाली पर रिलीज करने की योजना है। 

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान 'राम', साई पल्लवी 'सीता', यश 'रावण', सनी देओल 'हनुमान' और रवि दुबे 'लक्ष्मण' की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हंस जिमर और एआर रहमान ने मिलकर तैयार किया है।

ये भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata: ओटीटी पर दस्तक देगी कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'; जानें कब और कहां देखें?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed