फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who Is Charlie Chauhan Who Tied The Knot With Cricketer Ramandeep Singh In An Intimate Ceremony

Charlie Chauhan: कौन हैं चार्ली चौहान? एक्ट्रेस ने भारतीय क्रिकेटर रामनदीप सिंह से रचाई शादी; वीडियो हुए वायरल

Sat, 08 Aug 2026 11:03 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:03 AM IST
सार

Who Is Charlie Chauhan: टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान और भारतीय क्रिकेटर रामनदीप सिंह ने एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में शादी कर ली है। इस खास मौके पर उनके परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। जानिए चार्ली चौहान से जुड़ी पूरी जानकारी। 

विज्ञापन
Who Is Charlie Chauhan Who Tied The Knot With Cricketer Ramandeep Singh In An Intimate Ceremony
चार्ली चौहान और रमनदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चार्ली चौहान और रामनदीप सिंह की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखते ही फैंस खुश हो गए। चार्ली और रामनदीप पारंपरिक कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे और उनकी नई जिंदगी की शुरुआत पर फैंस और सेलेब्स ने जमकर बधाइयां दीं। 

विज्ञापन

Who Is Charlie Chauhan Who Tied The Knot With Cricketer Ramandeep Singh In An Intimate Ceremony
चार्ली चौहान - फोटो : इंस्टाग्राम @charliechauhan

कौन हैं चार्ली चौहान?
चार्ली चौहान टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें ‘कैसी ये यारियां’, ‘बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर?’ और ‘एमटीवी रोडीज’ जैसे शोज से पहचान मिली। इनके अलावा चार्ली एमटीवी रोडीज सीजन 7 में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आईं थीं और नच बलिए का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने ‘ये है आशिकी 4’ में इनारा का किरदार भी निभाया था। इसके अलावा वे कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Who Is Charlie Chauhan Who Tied The Knot With Cricketer Ramandeep Singh In An Intimate Ceremony
चार्ली चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

लिरिसिस्ट भी हैं चार्ली
चार्ली एक्टिंग ही नहीं बल्कि राइटिंग में भी रुची रखती हैं और लिरिसिस्ट भी हैं। वो बेपरवाहियां म्यूजिक एल्बम का हिस्सा भी रही हैं। अपनी एक्टिंग और परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने मजबूत फैन फॉलोइंग बनाई है। 

विज्ञापन

Who Is Charlie Chauhan Who Tied The Knot With Cricketer Ramandeep Singh In An Intimate Ceremony
चार्ली चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

सादगी भरी खूबसूरत शादी
जहां ज्यादातर सेलेब्रिटी शादियां अपने भव्य अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं, वहीं चार्ली चौहान और रामनदीप सिंह ने सादगी और प्राइवेट तरीके से शादी करने का फैसला लिया। यह शादी बहुत ही खास और भावनात्मक रही, जिसमें सिर्फ अपने लोग ही शामिल थे।

Who Is Charlie Chauhan Who Tied The Knot With Cricketer Ramandeep Singh In An Intimate Ceremony
चार्ली चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली ने शेयर की तस्वीरें
यहां तक की कपल ने शादी की कोई तस्वीर अभी तक अपने सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। एक्टर जय भानुशाली ने कपल की शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। 




सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दोनों मुस्कुराते हुए और शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं। फैंस को उनका ये सादा लेकिन दिल से जुड़ा सेलिब्रेशन बहुत पसंद आया।

ये भी पढ़ें- हॉट अवतार में दिखीं 'द केरल स्टोरी 2' की यह एक्ट्रेस, बोल्ड शूट देख भड़के यूजर्स; बोले- ‘मेरी फेवरेट थीं पर..’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed