फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   A Constable On Duty Outside Salman Khans Apartment Died Due To Heart Attack

Salman Khan: सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल की मौत, धमकियों के बाद बढ़ाई थी सुरक्षा

Sat, 08 Aug 2026 10:27 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 08 Aug 2026 10:27 AM IST
सार

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की ऑन ड्यूटी मौत हो गई। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
A Constable On Duty Outside Salman Khans Apartment Died Due To Heart Attack
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 41 वर्षीय कांस्टेबल गणेश के रूप में हुई है। गणेश पिछले कई वर्षों से सलमान खान की सुरक्षा में तैनात थे और घर के बाहर ड्यूटी दे रहे थे।

विज्ञापन

कैसे हुई मौत? 
आईएएनएस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक गणेश की तबीयत बिगड़ गई। वे चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और सुरक्षा स्टाफ ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

इस संबंध में मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘डॉक्टरों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल गणेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। उन्हें अस्पताल ले जाते समय ही स्थिति गंभीर थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बांद्रा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पूरी पुष्टि हो सकेगी।

धमकियों के चलते बढ़ाई थी सुरक्षा
बता दें कि अभिनेता सलमान खान को पिछले कुछ समय से लगातार धमकी मिल रहे हैं। इसके चलते उनके घर के बाहर 24 घंटे पुलिस और निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहती है। गणेश भी इसी सुरक्षा टीम में शामिल थे।

कांस्टेबल के परिवार को मिलेगा मुआवजा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विभाग की ओर से मृतक कांस्टेबल के परिवार को हर संभव मदद और मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- ‘उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा’, बेटे विक्रमादित्य ने दी पिता प्रदीप रावत को भावुक श्रद्धांजलि; कही बड़ी बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed