KBC 18: पहले एपिसोड में सनी देओल के साथ शामिल हुआ यह सुपरस्टार; बिग बी के साथ की जमकर मस्ती; देखें वीडियो
KBC 18 First Episode: जल्द ही क्विज शो ‘केबीसी’ का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। इस बार भी होस्ट अमिताभ बच्चन ही हैं। इस शो के पहले एपिसोड में सनी देओल और प्रीति जिंटा हॉट सीट पर बैठेंगे। इनके अलावा एक चर्चित कलाकार भी पहले एपिसोड में नजर आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 18वां सीजन शुरू होने वाला है। पहले एपिसोड में हॉट सीट पर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के कलाकार सनी देओल और प्रीति जिंटा नजर आएंगे। इनके अलावा आमिर खान भी शो में शामिल होंगे। इस एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें सभी कलाकार जमकर मस्ती कर रहे हैं।
सनी और आमिर ने की बिग बी संग मस्ती
लेटेस्ट प्रोमो में सनी देओल के साथ आमिर खान नजर आ रहे हैं। वह अमिताभ बच्चन से पूछते हैं, ‘आपने कहा है आपके प्रोमो में सोचना पड़ेगा, तो क्या सोचना पड़ेगा?’ फिर अमिताभ बच्चन मजाक में कहते हैं, ‘इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि सोचना पड़ता है ना भाईसाहब।’
विज्ञापन विज्ञापन
फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे कलाकार
सनी देओल, आमिर खान, प्रीति जिंटा अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के सिलसिले में 'केबीसी 18' में पहुंचे हैं। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।
क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का यह 18वां सीजन है। इसका प्रीमियर 10 अगस्त को होगा। शो हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। इस बार शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ है। प्रतियोगियों को अपने व्यावहारिक ज्ञान की शक्ति का इस्तेमाल इस बार शो में करना होगा।