{"_id":"6a748bf5e61ebddb8501314c","slug":"rupali-ganguly-reacts-to-minor-abusing-pm-modi-her-dictator-remark-draws-flak-2026-08-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'काश वह तानाशाह होते!', पीएम मोदी के बचाव में आईं रुपाली गांगुली; यूजर्स ने लगा दी अभिनेत्री की क्लास","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'काश वह तानाशाह होते!', पीएम मोदी के बचाव में आईं रुपाली गांगुली; यूजर्स ने लगा दी अभिनेत्री की क्लास
Thu, 06 Aug 2026 06:58 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 06 Aug 2026 06:58 PM IST
सार
Rupali Ganguly On PM: अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी का बचाव करते हुए एक कमेंट किया है। इस पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी आलोचना की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
रुपाली गांगुली, पीएम मोदी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी अभिनेत्री और भाजपा सदस्य रुपाली गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है। उन्होंने एक ऐसे वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक नाबालिग लड़की कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती हुई दिखी। शो 'अनुपमा' की अभिनेत्री का यह पोस्ट नीट मुद्दे और परीक्षा में गड़बड़ियों से जुड़े हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर चल रही बड़ी बहस के बीच आया है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक नाबालिग लड़की का वीडियो सामने आया। वीडियो में लड़की पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करती हुई नजर आई। वीडियो शेयर करने वाले एक पोस्ट में बच्ची के माता-पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

रुपाली गांगुली ने दी प्रतिक्रिया
एक्स पर पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए गांगुली ने लिखा, 'पीएम का इस तरह अपमान करने का नतीजा तो भुगतना ही होगा! काश वो तानाशाह होते!'

रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम @rupaliganguly
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
उनकी इस टिप्पणी की कई यूजर्स ने आलोचना की, खासकर तानाशाही वाले उनके बयान को लेकर।
एक यूजर ने जवाब दिया, 'मुसोलिनी... क्या आप बेनिटो मुसोलिनी को जानती हैं? क्या आपको पता है कि इटली के लोगों ने उसके साथ क्या किया था?'
एक और ने लिखा, 'मनीषा बेटा, 'संघी आंटी' बनना बहुत ही 'मिडिल क्लास' हरकत है।'
एक और व्यक्ति ने लिखा, 'मैडम, अपने शो पर ध्यान दीजिए क्योंकि आपकी राजनीतिक राय बहुत खराब है।'
एक और यूजर ने लिखा '15 साल की बच्ची की गाली सुनाई दे रही है, लेकिन जब 15 साल की बच्ची का रेप हुआ और उसे मार दिया गया, तो उसके लिए सहानुभूति का कोई मैसेज नहीं डाला गया। वह उस बच्ची के लिए क्या ही काम करेंगी?'

क्या था विवाद?
यह विवाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना से शुरू हुआ, जहां एक नाबालिग लड़की पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा। बाद में लड़की ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वह कनॉट प्लेस घूमने के बाद दोस्तों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। वह अपने आस-पास के लोगों से प्रभावित हो गई थीं, जो प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों वाले नारे लगा रहे थे।