फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aamir Khan Remembers co star Pradeep Rawat get Emotional says he made Ghajini unforgettable

'उन्होंने 'गजनी' को यादगार बना दिया'; दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत को याद कर भावुक हुए आमिर खान

Wed, 05 Aug 2026 09:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Aug 2026 09:11 PM IST
सार

Aamir Khan Remembers Pradeep Rawat: प्रदीप रावत नहीं रहे। आज बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभिनेता आमिर खान भी दिवंगत अभिनेता को आखिरी विदाई देने पहुंचे। प्रदीप को याद कर वे भावुक हो गए।

विज्ञापन
Aamir Khan Remembers co star Pradeep Rawat get Emotional says he made Ghajini unforgettable
प्रदीप रावत-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदीप रावत का कल 04 अगस्त को निधन हो गया। वे कैंसर से जूझ रहे थे। 74 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' सीरियल में अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। इसके बाद कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, जिनमें आमिर खान की 'गजनी' और 'लगान' भी शामिल हैं। प्रदीप रावत के निधन पर आमिर खान उन्हें याद कर भावुक हो गए।

विज्ञापन

बोले- 'उनके बिना 'गजनी' सफल नहीं होती'
आमिर खान ने 'लगान' और 'गजनी' में अपने साथ काम करने वाले प्रदीप रावत को एक निडर कलाकार बताया। आज प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में भी वे शामिल हुए। इसके अलावा 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए आमिर खान ने 'गजनी' में प्रदीप रावत के खतरनाक विलेन वाले किरदार की तारीफ की। उन्होंने इसे पर्दे पर सबसे यादगार विलेन परफॉर्मेंस में से एक बताया। उन्होंने कहा, 'एक एक्टर के तौर पर वे बहुत समर्पित और निडर थे। प्रदीप जी ने 'गजनी' में टाइटल रोल निभाया था। मुझे लगता है कि हमारे सिनेमा में पर्दे पर दिखने वाले सबसे दमदार विलेन में से एक था। उनके बिना यह फिल्म सफल नहीं हो पाती'।

'हर रोल करने में माहिर थे प्रदीप'
आमिर खान ने आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'लगान' में भी प्रदीप रावत के किरदार पर बात की। बता दें कि इस फिल्म में प्रदीप रावत ने देवा सिंह सोढ़ी का रोल अदा किया था। आमिर खान ने कहा, 'उन्होंने देवा सिंह सोढ़ी के किरदार में अपना एक अलग अंदाज डाला। मुझे नहीं लगता कि कोई और सोढ़ी का किरदार इतने स्वैग के साथ निभा सकता था। वह हर तरह के रोल करने में माहिर एक्टर थे। उनके गुजर जाने की खबर सुनकर दुख हुआ'।

प्रदीप रावत ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में किया था काम
प्रदीप रावत ने अपने चार दशकों से अधिक के करियर में भारतीय सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में काम किया था। अधिकांश उन्होंने सहायक भूमिकाएं निभाईं, मगर उनमें भी जान फूंक दीं। इसके अलावा विलेन के तौर पर अपनी पहचान बनाई। प्रदीप रावत ने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी काम किया है। एस.एस. राजामौली की फिल्म 'Sye' (2004) के साथ तेलुगु सिनेमा में उनके करियर ने एक अहम मोड़ लिया। उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed