फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Farah Khan Hosted Party for Lock Upp 2 Contestants Harshad Chopda Shivangi Joshi To Winner Shreya Kalra Attend

फराह खान ने शो ‘लॉकअप 2’ के प्रतियोगी को दी पार्टी, हर्षद चोपड़ा से लेकर विनर श्रेया कालरा तक ने की शिरकत

Thu, 06 Aug 2026 08:31 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 06 Aug 2026 08:31 AM IST
सार

Farah Khan Host Party For Lock Upp 2 Contestants: ‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो के खत्म होने के बाद होस्ट फराह खान ने एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में शो के कई प्रतियोगी नजर आए। विनर श्रेया कालरा भी पार्टी में शामिल हुईं। 

विज्ञापन
Farah Khan Hosted Party for Lock Upp 2 Contestants Harshad Chopda Shivangi Joshi To Winner Shreya Kalra Attend
फराह खान की पार्टी में शामिल 'लाॅकअप 2' शो के प्रतियोगी और सेलेब्स - फोटो : इंस्टाग्राम@manav.manglani

विस्तार

‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट करते थे। अब यह शो खत्म हो चुका है। इस शो के सभी प्रतियोगियों और अपने करीबी दोस्तों को फराह खान ने एक शानदार पार्टी दी है। इस पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं। यहां देखिए, इस पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ?

विज्ञापन

हर्षद चोपड़ा से लेकर शिवांगी जोशी तक पार्टी में शामिल हुए 
फराह खान की पार्टी में शो ‘लॉकअप 2’ के सभी प्रतियोगी शामिल हुए। इस लिस्ट में हर्षद चोपड़ा, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, अपूर्वा मुखीजा जैसे कई सेलेब्स शामिल थे। वहीं बॉलीवुड से भी कई सेलेब्स पार्टी में नजर आए, इसमें एकता कपूर, अर्जुन कपूर, गोविंदा का बेटा यश, मौनी रॉय और सनी लियोनी और उनके हसबैंड शामिल थे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)





 

विनर श्रेया कालरा पार्टी में थिरकती नजर आईं 
शो ‘लॉकअप 2’ की विनर श्रेया कालरा बनीं। वह पार्टी में खूब डांस करती नजर आईं। विनर बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। पार्टी में शो के होस्ट और अभिनेता रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया के साथ पहुंचे थे। फराह की पार्टी में सभी मस्ती में झूमते दिखे। 

View this post on Instagram

A post shared by Raghavi Bansal (@raghavi_bansal)


Farah Khan Hosted Party for Lock Upp 2 Contestants Harshad Chopda Shivangi Joshi To Winner Shreya Kalra Attend
शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा - फोटो : इंस्टाग्राम@theisaacfernandes
शो में शिवांगी और श्रेया के बीच हुई थी टक्कर
'लॉकअप सीजन 2' का विनर बनने की दौड़ में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी शामिल थे। लेकिन विजेता श्रेया कालरा बनीं। उनको पुरस्कार में एक चमचमाती ट्रॉफी मिली है, इसके अलावा एक करोड़ रुपये की राशि भी उन्हें मिली है। बता दें कि लॉकअप का यह दूसरा सीजन भी काफी रोमांचक रहा। दर्शकों को खूब ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेया कालरा मामूली अंतर से जीती हैं। उन्होंने शिवांगी जोशी को सात वोटों से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed