Lock Upp Season 2 Winner: 'लॉकअप सीजन 2' को मिला विजेता; श्रेया कालरा के सिर सजा जीत का ताज
Lock Upp Season 2 Winner: 'लॉकअप सीजन 2' के विनर का एलान हो गया है। श्रेया कालरा इस सीजन की विजेता बनी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' को आखिर विजेता मिल गया है। इस बार जीत का ताज श्रेया कालरा के सिर सजा है। उन्होंने शो में बाजी मारी है। बता दें कि इसी के साथ इस सीजन का पड़ाव खत्म हो गया है। श्रेया कालरा ने ग्रैंड फिनाले में शिवांगी जोशी को हराकर 'लॉक अप- सच या सजा' सीजन 2 जीता है।
शिवांगी को हराकर जीतीं श्रेया
'लॉकअप सीजन 2' के ग्रैंड फिनाले में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच मुकाबला था। विजेता के नाम का एलान किया गया तो होस्ट रितेश देशमुख ने श्रेया कालरा का नाम लिया। बता दें कि फाइनल एपिसोड जारी हो चुका है। दर्शकों ने इसे आगे बढ़ाकर देखते हुए विनर की जानकारी जुटा ली। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं।
Shreya Kalra has officially won Lock Upp Season 2, taking home the trophy and the ₹1 crore prize! 🏆
— 𝑨𝒗𝒚𝒂𝒂𝒏🦭 (@avyyaan) August 5, 2026
Congratulations, Shreya, on proving why this was truly THE SHREYA KALRA SHOW. What a journey, what a winner! ❤️🔥#ShreyaKalra #LockUpp2 pic.twitter.com/SuyWEXZsb2
श्रेया को इनाम में क्या मिला?
लॉकअप सीजन 2 के विजेता का खिताब जीतने के बाद श्रेया कालरा को पुरस्कार में एक चमचमाती ट्रॉफी मिली है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये की राशि भी उन्हें मिली। बता दें कि लॉकअप का यह दूसरा सीजन भी काफी रोमांचक रहा। दर्शकों को खूब ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया कालरा मामूली अंतर से जीती हैं। उन्होंने शिवांगी जोशी को सात वोटों से हराया है। बता दें कि पांच फाइनलिस्ट चुने गए थे। फाइनल में राम कपूर, शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, योगेश रावत और आकांक्षा चमोला ने जगह बनाई थी।
A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)