फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Akanksha Chamola Talk About His Family Reaction After Her Secret Reveal In Show Lock Upp 2

‘परेशान होने वाली बात थी…’, परिवार के बारे में ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद बोलीं आकांक्षा चमोला; खोला नया राज

Sat, 08 Aug 2026 08:38 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Aug 2026 08:38 AM IST
सार

Akanksha Chamola Reveal New Secret: हाल ही में शो ‘लॉकअप 2’ खत्म हुआ। इस शो की विनर श्रेया कालरा बनीं लेकिन चर्चा में सबसे ज्यादा अभिनेत्री आकांक्षा चमोला रहीं। शो में आकांक्षा ने अपनी जिंदगी के कई राज खाेल दिए, जिनके बाद खूब हंगामा हुआ। अब वह बता रही हैं कि उनके राज जानकर परिवार का क्या रिएक्शन था? 

विज्ञापन
Akanksha Chamola Talk About His Family Reaction After Her Secret Reveal In Show Lock Upp 2
आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम@akankshagkhanna

विस्तार

शो ‘लॉकअप 2’ में आते ही आकांक्षा चमोला ने बताया कि वह टीवी अभिनेता गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं। आगे चलकर उन्होंने कहा कि वह लड़कियों के प्रति भी आकर्षित रहती हैं। अभिनेत्री का यह राज सामने आने पर हंगामा खड़ा हो गया। इसी बारे में हाल ही में ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला ने बात की। उन्होंने बताया कि परिवार उनसे काफी नाराज है। 

विज्ञापन

आकांक्षा चमोला से नाराज है परिवार 
जब शो ‘लॉकअप 2’ से आकांक्षा चमोला बाहर हुई थीं तो उनसे अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने सवाल-जवाब किए थे। यह शो का ही कॉन्सेप्ट था, जिसमें तेजस्वी प्रतियोगी से कई सवाल पूछती हैं। तेजस्वी से बातचीत के दौरान ही आकांक्षा ने कहा, ‘जब गौरव खन्ना शो में आए थे तो उन्होंने परिवार के बारे में कुछ ऐसा बताया था जो कि परेशान होने वाली बात थी। तलाक की बात तो परिवार को पता थी। लेकिन लड़कियों की तरफ आकर्षित होने वाली बात को लेकर वे ओके नहीं हैं।’ 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India Reality (@netflixindiareality)

विज्ञापन
विज्ञापन

Akanksha Chamola Talk About His Family Reaction After Her Secret Reveal In Show Lock Upp 2
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम@akankshagkhanna

गौरव खन्ना से जल्द होगा तलाक 
शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने तलाक वाली बात पब्लिसिटी के लिए नहीं की थी। जल्द ही वह तलाक के पेपर्स पर साइन कर देंगी। गौरव खन्ना और आकांक्षा की शादी को लगभग 10 साल हो चुके हैं, लेकिन अब इनका रिश्ता खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed