फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Suri Congratulated The Team Of Awarapan 2 Wrote The Film Still Means A Lot To Me

‘फिल्म आज भी मेरे लिए बहुत मायने रखती है’, ‘आवारापन 2’ की टीम को मोहित सूरी ने दी बधाई; लिखा इमोशनल नोट

Sat, 08 Aug 2026 02:32 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 08 Aug 2026 02:32 PM IST
सार

Awarapan 2: ‘आवारापन’ का सीक्वल ‘आवारापन 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब फिल्ममेकर मोहित सूरी ने पोस्ट शेयर कर ‘आवारापन 2’ की पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं दीं। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Mohit Suri Congratulated The Team Of Awarapan 2 Wrote The Film Still Means A Lot To Me
'आवारापन 2' पर बोले मोहित सूरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहित सूरी ने ‘आवारापन’ का पहला पार्ट डायरेक्ट किया था। अब फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। फिल्म के अगले हिस्से पर बात करते हुए डायरेक्टर थोड़ा भावुक होते नजर आए। 

विज्ञापन

'आवारापन 2' की टीम को दी बधाई 
फिल्म के सीक्वल की रिलीज से पहले, उन्होंने सीक्वल के निर्देशक नितिन कक्कड़ और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। जैसे कोई पुराना प्यार, या ऐसा दोस्त जिससे काफी समय से मुलाकात नहीं हुई, लेकिन आज भी बहुत याद आता है।

विज्ञापन


19 साल बाद भी यह फिल्म मेरे लिए उतनी ही मायने रखती है। धन्यवाद नितिन कक्कड़, आपने मेरे दिल के इतने करीब चीज को फिर से जिंदा किया, वो भी इतने प्यार, खूबसूरती और संवेदनशीलता के साथ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म पर काम करने वाले कई लोगों के साथ मैं पहले काम कर चुका हूं और आगे भी करूंगा। आप सबने बहुत शानदार काम किया है। इस ट्रेलर को देखकर मुझे बहुत सारी पुरानी यादें ताजा हो गईं।’

Mohit Suri Congratulated The Team Of Awarapan 2 Wrote The Film Still Means A Lot To Me
'आवारापन 2' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

इमरान और दिशा के लिए खास नोट
उन्होंने आगे एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पटानी का भी जिक्र किया। मोहित ने आगे लिखा, ‘दिशा पटानी, मुझे तुम पर बहुत गर्व है, हमेशा की तरह। और इमरान हाशमी, मेरे हीरो और हमेशा हीरो रहोगे। मुझे यकीन है तुमने इस बार भी अपना पूरा दिल लगा दिया होगा, जैसे 18 साल पहले किया था।

और मेरे छोटे भाई विशेष भट्ट- मैंने यह जिम्मेदारी तुम्हें दे दी है, और अब मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दुनिया तुम्हारा जादू देखे। शुभकामनाएं मेरे भाई। ट्रेलर बहुत पसंद आया। आप सभी को ढेर सारी बधाई। सभी लोग 14 अगस्त को सिनेमाघरों में जाकर ‘आवारापन 2’ जरूर देखें। तो फिर आओ… मुझको सताओ… मुझको रुलाओ।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mohit Suri (@mohitsuri)

Mohit Suri Congratulated The Team Of Awarapan 2 Wrote The Film Still Means A Lot To Me
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan
‘आवारापन 2' के बारे में 
नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी और विशेष फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी नजर आएंगी, जो जारा के किरदार में एक्शन करती दिखेंगी। वहीं अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्म में विलेन नफीसा का रोल निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें- Toxic: कर्नाटक में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed