Toxic Trailer X Review: ट्रेलर देख नेटिजंस ने यश को कहा- 'इंडियन सिनेमा का CEO'; क्यों हुई रणबीर से तुलना?
Toxic X Review Trailer: यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर आज शनिवार को रिलीज हो चुका है। इसे देख दर्शकों ने कैसी प्रतिक्रिया दी है? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले आज 08 अगस्त को इसका ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें एक्शन सीन्स की भरमार है। इसी के साथ कई बोल्ड सीन भी हैं और हिंसक दृश्य भी हैं। फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा था। रिलीज के बाद इंटरनेट पर इसे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है? जानते हैं
दर्शक बोले- 'यश का बिल्कुल नया अवतार'
फिल्म के ट्रेलर को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, हिंसक दृश्यों को लेकर जरूर कुछ सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यश एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म एक नए विषय पर है। हालांकि, यह डार्क है और उम्मीद से परे है। एक्शन जबर्दस्त है, विजुअल्स शानदार हैं और पूरे ट्रेलर में एक रॉ इंटेंसिटी महसूस होती है'।
#ToxicTrailer totally made me speechless
— Vertigo_Warrior (@VertigoWarrior) August 8, 2026
Yash is coming in a completely different avatar, and the whole world of the film feels fresh, dark and unpredictable.
The action looks insane, the visuals are stunning, and there’s a raw intensity throughout the trailer.
August 26… pic.twitter.com/gAo03iMscU
नेटिजंस को फिल्म के डायलॉग भी बहुत पसंद आ रहे हैं। बता दें कि ट्रेलर के शुरुआत में यह सुझाव दिया गया है कि अच्छे अनुभव के लिए ईयरफोन लगाकर देखें।
"Do I Look Civilized To You" One Dialogue Is Enough 🥶🔥#ToxicTrailer pic.twitter.com/nHNoUi6uzu
— KBV (@Kbv_GoodBoy) August 8, 2026
रणबीर से क्यों हुई तुलना?
फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को 'एनिमल' भी अचानक याद आने लगी है। इसकी वजह है दोनों फिल्मों के हिंसक सीन। वहीं, यश की तुलना रणबीर से इसलिए भी हो रही है, क्योंकि इस तरह की फिल्में करने के बाद दोनों पौराणिक विषय पर बनी फिल्म 'रामायण' में काम करेंगे। बता दें कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में यश रावण की भूमिका में हैं। वहीं, रणबीर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।
ट्रेलर में कियारा आडवाणी को भी काफी तारीफें मिल रही हैं। लोग उनकी एक्टिंग को नेशनल अवॉर्ड विनिंग बता रहे हैं।
National Award for #KiaraAdvani 🔥 pic.twitter.com/uoN41XUQP1
— Manoz Kumar (@ManozTalks) August 8, 2026
#ToxicTheMovie #ToxicTrailer #KiaraAdvani pic.twitter.com/U0qjGLiaAv
— Rukmini Vasanth FP (@Rukminisays) August 8, 2026
नेटिजंस दावे कर रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करेगी। यूजर्स लिख रहे हैं, 'नैरेटिव चाहे जो रहे, लेकिन यह साफ दिख रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर होगी'।
Whatever the narratives
— AG STUDIOS (@AGstudios02) August 8, 2026
300cr, 500cr, or 700cr budget!everything is clearly visible here! 💥💥 Extraordinary quality 🫡#ToxicTheMovie #ToxicTrailer #Yash pic.twitter.com/IOb2RLtRa0