फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood Film Spider Man Brand New Day VS The Odyssey Movie Box Office Collection and latest Earning

Spider Man Brand New Day-The Odysse: वीकएंड आते ही 'स्पाइडर मैन 4' पर बरसने लगे नोट; 'द ओडिसी' का ऐसा रहा हाल

Sat, 08 Aug 2026 10:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Aug 2026 10:24 PM IST
सार

Spider Man 4 VS The Odysse Collection: भारत में दो हॉलीवुड फिल्में खूब तारीफें बटोर रही हैं। इनकी जबर्दस्त कमाई देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को कितनी पसंद आ रही हैं। कमाई के मामले में आज शनिवार को कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए

विज्ञापन
Hollywood Film Spider Man Brand New Day VS The Odyssey Movie Box Office Collection and latest Earning
बॉक्स ऑफिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'द स्पाइडर मैन 4' भारतीय सिनेमाघरों में गदर काट रही है। इसकी कमाई 300 करोड़ पार हो चुकी है। वीकएंड में कलेक्शन में उछाल आया है। वहीं, 'द ओडिसी' भी थिएटर्स में लगी है। जानिए आज शनिवार को किसने कितने नोट कमाए?

विज्ञापन

Hollywood Film Spider Man Brand New Day VS The Odyssey Movie Box Office Collection and latest Earning
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया

10वें दिन कितना किया कलेक्शन?
'स्पाइडर-मैन 4'  मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में टॉम हॉलैंड की चौथी सोलो स्पाइडर-मैन फिल्म है। भारत में इसकी रिलीज को आज शनिवार को दस दिन पूरे हो गए हैं। कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब 400 करोड़ क्लब की तरफ दौड़ लगा रही है।

  • बीते दिन शुक्रवार को 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 15 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज 10वें दिन शनिवार को इसका कलेक्शन 31 करोड़ रुपये रहा।
  • वीकएंड पर कल के मुकाबले इसकी कमाई में दोगुना उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hollywood Film Spider Man Brand New Day VS The Odyssey Movie Box Office Collection and latest Earning
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin

400 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
इस फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है। फिल्म 'स्पाइडर मैन 4' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 380.75 करोड़ रुपये हो चुका है। जिस रफ्तार से यह कमाई कर रही है, संभव है कि कल रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए यह 400 करोड़ क्लब के कुनबे में शामिल हो जाएगी। 

  • भारत में अंग्रेजी भाषा में यह फिल्म 200 करोड़ी बन चुकी है। 
  • अंग्रेजी भाषा से इसने 209.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है।
  • हिंदी पट्टी में 135.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
  • यह फिल्म कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु साउथ भाषाओं में भी रिलीज हुई है।
विज्ञापन

Hollywood Film Spider Man Brand New Day VS The Odyssey Movie Box Office Collection and latest Earning
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'द ओडिसी' का हाल कैसा?
'स्पाइडर मैन 4' के अलावा सिनेमाघरों में क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' भी रिलीज हुई है। इसने भारत में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा लिया है। बीते दिन शुक्रवार को इसने 2.83 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, आज शनिवार यानी 23वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसका टोटल नेट कलेक्शन 161.15 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed