फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Piyush Mishra joins JPSC JSCC protest in Ranchi sings Aarambh Hai Prachand

'छात्रों की आंखों में दर्द और तकलीफ देखी', विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पीयूष मिश्रा; इस चीज ने किया प्रभावित

Sat, 08 Aug 2026 10:25 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 08 Aug 2026 10:25 PM IST
सार

Piyush Mishra: झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन में एक्टर पीयूष मिश्रा शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया है कि छात्रों की किस चीज ने उनको सबसे ज्यादा प्रभावित किया है।

विज्ञापन
Piyush Mishra joins JPSC JSCC protest in Ranchi sings Aarambh Hai Prachand
पियूष मिश्रा - फोटो : एक्स

विस्तार

दिल्ली के बाद झारखंड में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां जेपीएससी-जेएसएससी उम्मीदवार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में अभिनेता पीयूष मिश्रा भी शामिल हुए। उनके मुताबिक छात्रों के दर्द और तकलीफ को देखकर उनका दिल भर आया और वे उनकी लड़ाई में उनके साथ खड़े होना चाहते थे।
विज्ञापन

छात्रों के देखे आंसू
एक्टर और सिंगर विरोध स्थल पर पहुंचे और छात्रों के साथ जुड़ने के अपने फैसले के बारे में बात की। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं किसी और वजह से समर्थन देने नहीं आया। मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे। मैंने उनकी आखों में दर्द और तकलीफ देखी और उनके आंसू देखे। मेरे लिए इतना ही काफी था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Piyush Mishra joins JPSC JSCC protest in Ranchi sings Aarambh Hai Prachand
पियूष मिश्रा - फोटो : एक्स
युवाओं के लिए गए पियूष मिश्रा
मिश्रा ने युवाओं के साथ अपने जुड़ाव के बारे में भी बात की और कहा कि वे प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए जो कुछ भी संभव हो, करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे युवा पसंद हैं। मैं आपके लिए गाता हूं और आपके लिए एक्टिंग करता हूं, इसलिए मैं यहां आया। इसके अलावा, हमने खाना, तिरपाल और जो भी आर्थिक मदद हम दे सकते थे, उसके रूप में सहायता पहले ही दी है। हम अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ कर रहे हैं।'
विज्ञापन

Piyush Mishra joins JPSC JSCC protest in Ranchi sings Aarambh Hai Prachand
पियूष मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
छात्रों की क्या है मांग?
यह ताजा प्रदर्शन रांची में जेपीएससी-जेएसएससी उम्मीदवारों के चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच हो रहा है, जो परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और बदलावों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed