{"_id":"6a776b81026e42df2306187b","slug":"musical-tribute-to-dharmendra-by-pyaar-hi-pyaar-beshumaar-to-celebrate-dharmendras-legacy-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र को दिया जाएगा 'प्यार ही प्यार बेशुमार' के तहत म्यूजिकल ट्रिब्यूट, खास पलों को किया जाएगा याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मेंद्र को दिया जाएगा 'प्यार ही प्यार बेशुमार' के तहत म्यूजिकल ट्रिब्यूट, खास पलों को किया जाएगा याद
Sat, 08 Aug 2026 11:16 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:16 PM IST
सार
Tribute To Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई में एक खास ट्रिब्यूट दिया जाएगा। इस प्रोग्राम में धर्मेंद्र को अलग तरह से याद किया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मुंबई में 21 अगस्त के दिन एक शानदार म्यूजिकल ट्रिब्यूट 'प्यार ही प्यार बेशुमार' दिया जाएगा। यह कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा वेस्ट में मौजूद सेंट एंड्रयूज ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें अभिनेता की यादगार फिल्मी विरासत का जश्न मनाया जाएगा।
विज्ञापन
पंकज रैना तैयार करेंगे म्यूजिक
इसे बिगटाइम एंटरटेनमेंट के संस्थापक पंकज रैना ने तैयार और आयोजित किया है, जो खुद एक प्रोड्यूसर और अभिनेता भी हैं।
इसे बिगटाइम एंटरटेनमेंट के संस्थापक पंकज रैना ने तैयार और आयोजित किया है, जो खुद एक प्रोड्यूसर और अभिनेता भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों के प्यार को दर्शाता है ट्रिब्यूट
'प्यार ही प्यार बेशुमार' टाइटल उस अपार स्नेह को बखूबी दर्शाता है, जो दर्शकों की कई पीढ़ियों ने धर्मेंद्र पर बरसाया है। इस म्यूजिकल शाम में धर्मेंद्र के शानदार सफर से जुड़े कुछ यादगार म्यूजिकल पलों को फिर से जिया जायेगा। इससे प्रशंसकों को लाइव एंटरटेनमेंट के जरिए हिंदी सिनेमा में उनके योगदान का जश्न मनाने का मौका मिलेगा।

कब हुआ था एक्टर का निधन?
अभिनेता का निधन 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं और सांस लेने में गंभीर दिक्कत के कारण हुआ था। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी। अभिनेता के अंतिम संस्कार में कई दूसरे कलाकार भी शामिल हुए थे।