फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International Cat Day: Alia Bhatt shares adorable selfies with her cat Edward says Happy Eddie day

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पालतू बिल्ली एडवर्ड के साथ शेयर कीं क्यूट तस्वीरें; लिखा- 'एडी डे की शुभकामनाएं'

Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
सार

Alia Bhatt Photos: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी पालतू बिल्ली एडवर्ड के साथ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
International Cat Day: Alia Bhatt shares adorable selfies with her cat Edward says Happy Eddie day
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

विस्तार

आज 08 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय बिल्ली दिवस मनाया जा रहा है। अभिनेत्री आलिया भट्ट के पास पालतू बिल्ली है, जिसका नाम एडवर्ड है। वे अक्सर एडवर्ड के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। आज बिल्ली दिवस के दिन पर भला वे कैसे भूल सकती थीं?

विज्ञापन

International Cat Day: Alia Bhatt shares adorable selfies with her cat Edward says Happy Eddie day
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एडवर्ड के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'उसे सब समझ आता है। हैप्पी ईडी डे'। आलिया और एडवर्ड की तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी कमाल की बॉन्डिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

International Cat Day: Alia Bhatt shares adorable selfies with her cat Edward says Happy Eddie day
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट की इन तस्वीरों पर उनकी मां एक्ट्रेस सोनी राजदान ने लिखा है, 'अरे वाह! एकदम परफेक्ट'। वहीं, आलिया के फैंस भी प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आलिया और एडवर्ड दोनों ही जबर्दस्त क्यूट हैं।'

विज्ञापन

International Cat Day: Alia Bhatt shares adorable selfies with her cat Edward says Happy Eddie day
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt

आलिया भट्ट अपनी बिल्ली एडवर्ड पर जान छिड़कती हैं। आलिया अक्सर एडी के साथ अपनी क्यूट तस्वीरें शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस भी प्यार करते हैं। अपने स्पेशल दिन यानी शादी के मौके पर भी आलिया ने एडवर्ड के साथ खास फोटो क्लिक कराई थी।

View this post on Instagram

A post shared by αlia bhatt 💛 (@aliaabhatt)

International Cat Day: Alia Bhatt shares adorable selfies with her cat Edward says Happy Eddie day
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उन्हें फिल्म 'अल्फा' में देखा गया था। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। आने वाले दिनों में आलिया 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसमें आलिया के साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में होंगे। इसके अलावा आलिया की झोली में 'तुम्बाड 2' भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed