फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Yash Most Awaited Film Toxic Trailer Released Movie To Release On 26 August

Toxic Trailer: रिलीज हुआ ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर, एक्शन अवतार में दिखे यश; हटकर दिखा कियारा-तारा का अंदाज

Sat, 08 Aug 2026 07:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 08 Aug 2026 07:07 PM IST
सार

Toxic Trailer: एक्टर यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
Yash Most Awaited Film Toxic Trailer Released Movie To Release On 26 August
टॉक्सिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है। जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर। 

विज्ञापन

कैसा है 'टॉक्सिक' का ट्रेलर? 
फिल्म ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यश एक बार फिर दमदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार यश केवल एक्शन ही नहीं बल्कि फिल्म में रोमांस भी करते नजर आते हैं। वहीं ट्रेलर में कियारा, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अलग अंदाज में नजर आती हैं।

विज्ञापन


यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KVN Productions (@kvn.productions)




यह खबर भी पढ़ें: Toxic Trailer: 'टॉक्सिक' का भव्य इवेंट शुरू; बस कुछ देर में दस्तक देगा ट्रेलर, यश-कियारा समेत ये सितारे पहुंचे

Yash Most Awaited Film Toxic Trailer Released Movie To Release On 26 August
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है कहानी?
फिल्म की कहानी एक बाप और बेटे की लड़ाई पर आधारित है। ट्रेलर की शुरुआत में एक बेटा अपने बाप से माफी मांगता है और आगे जाकर यही बेटा अपने बाप के खिलाफ खड़ा नजर आता है। अब क्या है दोनों की कहानी यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

Yash Most Awaited Film Toxic Trailer Released Movie To Release On 26 August
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में क्या है खास?

  •  4 मिनट 38 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में मेकर्स ने दिखाया तो काफी कुछ है पर राज कुछ नहीं खोला। 
  • ट्रेलर की शुरुआत बाप-बेटे की बातचीत से होती है, जिसमें यश (राया) का बेटा (रूमी) उनसे माफी मांगता है और कहता है आप गुस्सा मत करिए मैं आपकी हर बात मानूंगा। 
  • इसके बाद एंट्री होती कियारा आडवाणी (नादिया) की, जो सर्कस में काम करने वाली डांसर के रोल में हैं। वो उस बच्चे की मां हैं और उससे नफरत भी करती हैं।
  • फिर एंट्री होती है नयनतारा (गंगा) की जो रूमी की बहन के किरदार में हैं और चाहती हैं कि उनका भाई पूरे शहर पर राज करे। 
  • आगे ट्रेलर में एक-एक करके हुमा (एलिजाबेथ), तारा (रिबेका) और रुक्मिणी (मेलिसा) की भी झलक मिलती है पर इनके किरदार ठीक तरह से समझ नहीं आते। 
  • अंत में रूमी का किरदार बड़ी ही खतरनाक एंट्री लेता है। पूरे ट्रेलर में सबसे ज्यादा खून-खराबा वही मचाता है।


ये भी पढ़ें- Jackie Shroff: क्या सलमान खान और नयनतारा के साथ नजर आएंगे जैकी श्रॉफ? विलेन के किरदार में होगा ये अभिनेता

Yash Most Awaited Film Toxic Trailer Released Movie To Release On 26 August
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट 
फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे, जो राया का किरदार निभा रहे हैं। कियारा ‘नादिया’ का किरदार निभा रही हैं। वहीं तारा सुतारिया 'रबेका' और हुमा कुरैशी 'एलिजाबेथ' के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा नयनतारा, रुक्मिणी वसंत समेत और भी कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।  

Yash Most Awaited Film Toxic Trailer Released Movie To Release On 26 August
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस जल्द ही फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और यह 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed