Toxic: कर्नाटक में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’, जानिए मेकर्स ने क्यों लिया यह फैसला?
Toxic Movie Release Update: साउथ एक्टर यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ का आज ट्रेलर रिलीज होगा। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में भी दस्तक देगी। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म को लेकर बड़ा फैसला लिया है। यह फिल्म कनार्टक में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स और शोज के साथ रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर यश के फैंस के बीच काफी उत्सुकता बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फिल्म कर्नाटक में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स और शोज के साथ रिलीज होने जा रही है। मेकर्स चाहते हैं कि कर्नाटक में यश की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग मिले।
सुबह-सुबह भी रखे जाएंगे स्पेशल शोज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु में भी पहले दिन सबसे ज्यदा स्क्रीनिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ के पास होंगी। किसी फिल्म को थिएटर में दिखाने के मामले में यह एक नया बेंचमार्क साबित होगा। यहां तक की फैंस के उत्साह को देखते हुए फिल्म ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स सुबह-सुबह और स्पेशल शोज भी प्लान कर रहे हैं, जिससे राज्य भर के दर्शक पहले दिन से ही बड़ी संख्या में फिल्म देख सकें।
केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘टॉक्सिक’ को कर्नाटक में यही दोनों प्रोडक्शन हाउस खुद ही डिस्ट्रीब्यूट कर रहे हैं।
फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश के एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।
यश फिल्म ‘रामायण’ में भी आएंगे नजर
फिल्म ‘टॉक्सिक’ में हीरो का लीड रोल निभा रहे अभिनेता यश नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म ‘रामायण’ में भी नजर आएंगे। यह फिल्म दिवाली से दो दिन पहले रिलीज होगी। ‘रामायण’ में यश रावण का रोल निभाएंगे। वहीं भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और माता सीता के रोल में साई पल्लवी नजर आएंगी।