{"_id":"6a76f477a547ae1dd0069363","slug":"video-amar-ujala-samvad-if-the-police-themselves-commit-wrongdoings-where-will-women-and-children-turn-for-help-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: अगर पुलिस ही गलत करेगी तो बच्चे और महिलाएं मदद के लिए कहाँ जाएंगी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: अगर पुलिस ही गलत करेगी तो बच्चे और महिलाएं मदद के लिए कहाँ जाएंगी?
अमर उजाला दफ्तर में महिलाओं संग संवाद का आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपनी अपनी राय रखी। पिछले दिनों 10 वर्ष की मासूम संग हुए जघन्य कांड के बाद महिलाओं का मानना था कि किसी भी सुरक्षा के लिए लोग भाग के पुलिस के ही पास जाते हैं, लेकिन जब पुलिस ही ऐसा काम करेगी तो फिर चाहे बच्चे हों चाहे बड़े, कैसे उनके पास जाएंगे? मुझे लगता है कि पुलिस डिपार्टमेंट को इस चीज के बारे में अवेयर करना चाहिए कि कोई बच्ची हो या कोई महिला हो तो वो आप ही के पास जाएगी। लेकिन आपका नेचर ऐसा रहेगा तो सामने वाला कहाँ जाएगा? वहीं, रिपोर्टर रजनी के सवाल कि हमारे शहर में महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर क्या बदलाव होना चाहिए? इसपर एक महिला ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बहुत सारे बदलाव अभी जरूरी हैं। अभी महिलाएं जो हैं ना, वो आगे बढ़ रही हैं। लेकिन केवल भीड़ का हिस्सा बनने के लिए और जो बहाव आ रहा है उसके साथ बहने के लिए। ऐसे ही महिलाओं ने बारी-बारी अपने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।