{"_id":"6a7695fb2ab103cd1b02a869","slug":"video-kanpur-municipal-corporation-councillors-protest-municipal-commissioner-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर नगर निगम में पार्षद धरने पर बैठे, नगर आयुक्त के रवैये से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर नगर निगम में पार्षद धरने पर बैठे, नगर आयुक्त के रवैये से नाराज
नगर निगम में नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे पार्षद उस समय नाराज हो गए, जब उन्हें जानकारी मिली कि नगर आयुक्त पीछे के रास्ते से निकल गए हैं। इससे नाराज पार्षद नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
पार्षदों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं और वार्डों से जुड़े विकास कार्यों को लेकर नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे थे। काफी देर इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी। इसी दौरान नगर आयुक्त के पीछे के रास्ते से निकल जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद पार्षदों का गुस्सा बढ़ गया।
नाराज पार्षदों ने नगर निगम परिसर में धरना शुरू कर दिया। पार्षदों ने अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए अपनी समस्याओं के समाधान और अधिकारियों से वार्ता की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।