फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4300 से अधिक सरकारी नौकरियां: इन 11 भर्तियों की लास्ट डेट नजदीक, जल्द भर दें अपनी पसंद की Govt Job का फॉर्म

Sat, 08 Aug 2026 05:15 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 08 Aug 2026 05:15 PM IST
सार

Weekly Jobs Bulletin: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह सप्ताह आपके लिए अहम है। PNB LBO से लेकर बिहार पुलिस SI, WCL, IOCL अप्रेंटिस और UPSC तक 4,385 पदों पर भर्ती चल रही है। किन भर्तियों की अंतिम तारीख सबसे पहले है? पूरी सूची यहां देखें।
 

विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: 4,385 Govt Jobs Open, PNB LBO, Bihar SI, WCL, IOCL & UPSC Apply Dates
Weekly Jobs Bulletin - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अगले सप्ताह कई अहम भर्तियों में आवेदन का आखिरी मौका है। PNB LBO, बिहार पुलिस एसआई, WCL, यूनियन बैंक, राजस्थान हाईकोर्ट, यूपी आंगनवाड़ी, रेलवे, IOCL अप्रेंटिस, IISER मोहाली, UPSC और सेंट्रल रेलवे की इन भर्तियों में कुल 4,385 पद हैं। इनमें कुछ भर्तियों की अंतिम तिथि 9 और 10 अगस्त भी है, इसलिए आवेदन करने से पहले जरूरी तारीख और योग्यता जरूर जांच लें।

Weekly Jobs Bulletin: 4,385 Govt Jobs Open, PNB LBO, Bihar SI, WCL, IOCL & UPSC Apply Dates
PNB LBO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

PNB LBO Recruitment 2026: पीएनबी में एलबीओ की भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-1 (JMGS-I) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती कर रहा है। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 48,480 से 85,920 रुपये प्रतिमाह होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त निर्धारित है।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

Weekly Jobs Bulletin: 4,385 Govt Jobs Open, PNB LBO, Bihar SI, WCL, IOCL & UPSC Apply Dates
BPSSC SI Recruitment 2026 - फोटो : AI

BPSSC SI Recruitment 2026: बिहार पुलिस में एसआई के 150 पदों पर भर्ती

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग राज्य के गृह विभाग (पुलिस शाखा) के तहत सब-इंस्पेक्टर (SI) के 150 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। 01-08-2025 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) शामिल होगी।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: 4,385 Govt Jobs Open, PNB LBO, Bihar SI, WCL, IOCL & UPSC Apply Dates
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 444 पदों पर भर्ती - फोटो : AI Generated

WCL Recruitment 2026: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में भर्ती

कोयला मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न श्रेणी-1 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में माइनिंग सिरदार, सहायक फोरमैन (प्रशिक्षु) के 444 पदों पर भर्ती चल रही है। चयनित होने पर बेसिक सैलरी 47,330 रुपये होगी। इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। माइनिंग इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

विज्ञापन
Weekly Jobs Bulletin: 4,385 Govt Jobs Open, PNB LBO, Bihar SI, WCL, IOCL & UPSC Apply Dates
UBI SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

UBI SO Recruitment 2026: यूनियन बैंक में भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 395 विशेषज्ञ अधिकारी पदों पर भर्ती चल रही है। ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार सालाना लगभग 21 लाख से 47 लाख रुपये तक का सीटीसी मिलेगा। किसी भी विषय में स्नातक/बीई/बीटेक/एमसीए/एमटेक/एमबीए/एलएलबी वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी यहां पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed