BSIP Scientist B Vacancy: एमएससी-पीएचडी वालों के लिए लखनऊ में वैज्ञानिक पदों पर भर्ती, 10 अगस्त से आवेदन
BSIP Scientist B Recruitment 2026: लखनऊ के बिरबल साहनी इंस्टीट्यूट में साइंटिस्ट ‘बी’ के 19 पदों पर भर्ती है। एमएससी या पीएचडी वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10 अगस्त से शुरू होंगे। चयन इंटरव्यू से होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSIP Scientist B Recruitment 2026: बिरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज, लखनऊ ने साइंटिस्ट ‘बी’ के 19 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान कर सकते हैं, जबकि आवेदन की हार्ड कॉपी 11 सितंबर 2026 तक संस्थान को भेजनी होगी।
19 पदों पर होगी भर्ती, कितना मिलेगा वेतन?
साइंटिस्ट ‘बी’ के कुल 19 पदों में 7 पद अनारक्षित वर्ग, 5 ओबीसी, 3 एससी, 1 एसटी और 2 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए हैं। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी एक पद निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर-10 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
यह संस्थान जीवाश्म विज्ञान और उससे जुड़े क्षेत्रों में बहुविषयक शोध के लिए जाना जाता है। इस भर्ती में पेलियोन्टोलॉजी, पेलियोबॉटनी, प्राचीन डीएनए, जियोकेमिस्ट्री, आरएस-जीआईएस और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आवेदन की जरूरी तारीखें
| प्रक्रिया | तारीख और समय |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 10 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे |
| ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख | 4 सितंबर 2026, शाम 5 बजे |
| हार्ड कॉपी प्राप्त होने की अंतिम तारीख | 11 सितंबर 2026, शाम 5:30 बजे |
कौन कर सकता है आवेदन?
उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ एमएससी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का शोध अनुभव भी जरूरी है।
इसके अलावा संबंधित विषय में पीएचडी करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। प्रासंगिक विषयों में बायोसाइंसेज, जियोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री या संबंधित अर्थ साइंस विषय शामिल हैं।
पेलियोन्टोलॉजी, पेलियोबॉटनी, प्राचीन डीएनए, जियोकेमिस्ट्री, आरएस-जीआईएस और पेलियोसाइंसेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशन भी उम्मीदवार के लिए फायदेमंद होंगे।
उम्र सीमा कितनी है?
- उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 4 सितंबर 2026 को 35 वर्ष होनी चाहिए।
- एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तथा ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
- दिव्यांग उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- डीएसटी से वित्त पोषित संस्थानों के कर्मचारियों को अधिकतम 5 वर्ष तक की छूट मिल सकती है।
लिखित परीक्षा होगी या इंटरव्यू?
- इस भर्ती में लिखित परीक्षा का उल्लेख नहीं किया गया है।
- सबसे पहले प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा जांच की जाएगी।
- इसके बाद कमेटी योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- केवल न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने से इंटरव्यू के लिए बुलावा मिलना सुनिश्चित नहीं होगा।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवारों को पहले BSIP की वेबसाइट के करियर सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी संस्थान को भेजनी होगी।
हार्ड कॉपी के साथ मार्कशीट, डिग्री, प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां लगानी होंगी। जिन उम्मीदवारों पर आवेदन शुल्क लागू है, उन्हें मूल डिमांड ड्राफ्ट भी भेजना होगा।
लिफाफे के ऊपर “APPLICATION FOR THE POST OF SCIENTIST ‘B’” लिखना होगा। हार्ड कॉपी इस पते पर भेजनी होगी:
रजिस्ट्रार,
बिरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पेलियोसाइंसेज,
53, यूनिवर्सिटी रोड,
लखनऊ-226 007