फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AIIMS Raipur Recruitment 2026: Apply for 121 Senior Resident Posts, Check Eligibility Details

AIIMS Raipur Vacancy: एम्स रायपुर में 121 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें यहां

Sat, 08 Aug 2026 11:54 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 08 Aug 2026 11:54 AM IST
सार

AIIMS Raipur Recruitment 2026: एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती निकली है। मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह एक अच्छा मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं 

विज्ञापन
AIIMS Raipur Recruitment 2026: Apply for 121 Senior Resident Posts, Check Eligibility Details
AIIMS Raipur Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

AIIMS Raipur Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन AIIMS रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in के माध्यम से किया जा सकता है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए MD, MS, DNB या पीजी डिप्लोमा जैसी संबंधित स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। भर्ती में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और PwBD वर्ग के लिए आरक्षित पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। यदि आवेदन अधिक संख्या में प्राप्त होते हैं तो लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। 

विज्ञापन

क्या है पात्रता के नियन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में MD, MS, DNB या पीजी डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, पब्लिक हेल्थ स्कूल के पदों के लिए कम्युनिटी मेडिसिन/पीएसएम में MD या DNB जरूरी है। दंत चिकित्सा (डेंटल) विभाग के पदों के लिए संबंधित विषय में MDS डिग्री होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य जरूरी शर्तें

  • आयु सीमा और अन्य योग्यताओं की गणना इंटरव्यू की तारीख के आधार पर की जाएगी।
  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी आवश्यक डिग्री पूरी कर ली हो और 31 अगस्त 2026 तक रेजिडेंसी/कार्यकाल पूरा कर लिया हो या पूरा करने वाले हों।
  • जिन उम्मीदवारों का योग्यता परीक्षा का परिणाम इंटरव्यू के बाद घोषित होगा, उनकी उम्मीदवारी मान्य नहीं होगी और उन्हें चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

AIIMS रायपुर सीनियर रेजिडेंट भर्ती 2026 के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, महिला, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से निर्धारित बैंक खाते में करना होगा। शुल्क जमा किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

वेतन और भत्ते के नियम

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा संस्थान के नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। पात्र उम्मीदवारों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) सहित अन्य लागू सुविधाएं भी प्रदान की जा सकती हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले AIIMS रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment या Senior Resident Recruitment 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती से जुड़ी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  • आवेदन के लिए दिए गए Google Form लिंक को खोलें।
  • मांगी गई सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed